राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मंडल की महिला टीम घोषित, मुस्कान भारतीय को मिली कप्तानी

Prayagraj Kho Kho Team

Prayagraj News: जौनपुर स्टेडियम में 26 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मंडल की टीम की घोषणा कर दी गई है। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में होने वाले इस टूर्नामेंट में मुस्कान भारतीय को टीम की कमान सौंपी गई है। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने आधिकारिक रूप से चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की।

घोषित टीम में प्रयागराज और कौशांबी की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम की कमान कप्तान मुस्कान भारतीय संभालेंगी, जबकि प्रयागराज से अंजलि, श्रेया तिवारी, ईशा, अनुष्का, मान्या, रिवांशी, मुस्कान गुप्ता, ब्यूटी, निधि और कुमारी अक्षत टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा कौशांबी जिले से ईशा कुमारी को भी स्क्वाड में जगह मिली है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और रणनीति के लिए मोनी तिवारी को टीम प्रशिक्षक (कोच) नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: जेनिफर बैरेटो ने 116 देशों की सुंदरियों को पछाड़ कर जीता मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब

मुस्कान भारतीय को कप्तान नियुक्त किए जाने और टीम के चयन पर प्रयागराज खो-खो एसोसिएशन में उत्साह का माहौल है। एसोसिएशन के चेयरमैन अरुण प्रताप सिंह, अध्यक्ष रंजीत चौरसिया, सचिव मिथुन कुमार और कोषाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने कप्तान समेत पूरी टीम को बधाई दी और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें: कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...