WFI Membership Suspended: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (International Wrestling Federation) ने भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) में जारी विवादों के बीच तगड़ा झटका दिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने समय पर चुनाव न कराने की वजह से भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की सदस्यता रद्द कर दी है। 45 दिनों में चुनाव न करा पाने की वजह से भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की सदस्यता रद्द हुई। बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 12 अगस्त को होने थे, लेकिन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वोटिंग से एक दिन पहले चुनाव पर रोक लगा दी थी। हालांकि इससे पहले वर्ल्ड रेसलिंग महासंघ ने भारतीय कुश्ती संघ को 45 के अंदर चुनाव संपन्न कराने के लिए कहा था, मगर लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी चुनाव नहीं हो पाए। ऐसे में वर्ल्ड रेसलिंग ने बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया है।

गौरतलब है कि असम हाईकोर्ट भी भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक लगा चुका है। पहले 11 जुलाई को चुनाव होने थे, लेकिन ऐन मौके पर असम रेसलिंग एसोसिएशन अपनी मान्यता को लेकर कोर्ट पहुंच गया। इस पर सुनवाई करते हुए असम हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 12 अगस्त को होने वाले चुनाव भी नहीं हो पाए।

विवादों में भारतीय कुश्ती संघ

भारतीय कुश्ती संघ में बीते कुछ महीनों से विवाद मचा हुआ है। महिला पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया सहित कई लोगों ने तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों ने काफी समय तक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद खेल मंत्रालय ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। पदाधिकारियों को सस्पेंड किए जाने के बाद एडहॉक कमेटी के जिम्मे फेडरेशन का काम आ गया था।

इसे भी पढ़ें: पूरी तरह महिलाओं के जिम्मे होगा पिंक बसों का संचालन

संजय सिंह के नाम पर बढ़ा रार

जानकारी के मुताबिक फेडरेशन के चुनाव 12 अगस्त को होने थे। अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। अध्यक्ष पद के लिए एक महिला ने भी नामांकन किया था। वहीं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले संजय सिंह को लेकर विवाद शुरू हो गया। संजय सिंह को बृजभूषण शरण सिंह का करीबी बताया गया। चुनाव में उनके आने पर बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवान अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी पहलवान एकमात्र महिला उम्मीदवार और पूर्व पहलवान अनीता श्योरण के पक्ष में खड़े हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

Spread the news