Lucknow News: पिंक बसों के संचालन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही योगी सरकार जल्द ही महिला चालकों के दूसरे बैच की शुरुआत करने जा रही है। महिला चालकों के द्वितीय बैच के लिए कौशल विकाश मिशन द्वारा अनुमति प्राप्त हो गई है। इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष 04 आवेदन और प्राप्त होने के बाद द्वितीय बैच का संचालन शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।

इन महिला चालकों के आ जाने से पिंक बसों का संचालन लगभग महिलाओं द्वारा होने लगेगा जिससे प्रदेश की महिलाएं पहले से अधिक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी। उल्लेखनीय है कि पिंक बसों के संचालन के लिए सितम्बर 2022 से 21 महिला चालकों का विभिन्न डिपो में प्रशिक्षण चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

महिलाओं के लिए सुनिश्चित होगा सुरक्षित सफर

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुकी 23 महिला अभियार्थियों में से 05 महिलाएं कानपुर नगर से जबकि एक-एक महिला कानपुर देहात, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली. आगरा, फिरोजाबाद. औरैया, मैनपुरी, जालौन, चित्रकूटधाम, बस्ती, प्रतापगढ़, मेरठ, शाहजहांपुर, शामली आदि जनपदो से है। परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रथम बैच की 21 महिला चालक प्रदेश स्थित 09 प्रशिक्षण केन्द्रों (विकासनगर डिपो, किदवईनगर डिपो, फजलगंज डिपो, उन्नाव डिपो, अलीगढ़ डिपो, लोनी डिपो, कौशाम्बी डिपो, अवध डिपो, ताज डिपो आदि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं जो जनवरी 2024 में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर संचालन हेतु तैयार हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, आलिया और कृति सेनन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Spread the news