Viral Video: महिला बाहुबली ने सिलेंडर के साथ लगाई उठक-बैठक

Viral Video: शरीर को फिट रखना हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग समय निकाल कर कसरत करते हैं, ताकि वह चुस्त-दुरुस्त बने रहे। अपने शरीर का फिट रखने के लिए लोग जिम में पसीने भी बहाते हैं। वहीं कुछ लोग घर पर ही एक्सरसाइज कर खुद को फिट रखते हैं। चूकी घर पर जिम जैसे उपकरण होते नहीं इसलिए लोग इसका भी तोड़ निकाल लेते हैं। इन दिनों एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई उसे महिला बाहुबली नाम से संबोधित कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaili Chikara-Wonder Woman (@shaili_chikara)

वायरल इस वीडियो में लाल रंग की साड़ी में एक महिला एक्सरसाइज करने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करती देखी जा रही हैं। महिला सिलेंडर को उठाकर उठक-बैठक कर रही है। बता दें कि वीडियो में दिख रही महिला की फिट बॉडी उसकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही है।

इसे भी पढ़ें: Viral Video: पेड़ पर चढ़ने की कोशिश में थी लड़की

बता दें कि शैली चिकारा नाम के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया गया है। शैली के इस अकाउंट को करीब 3 लाख लोग फालो करते हैं। वहीं इस महिला बाहुबली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी तरह-तर की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मेहुल चौकसी की ‘हॉट गर्लफ्रेंड’, जिसके चक्कर में हुआ गिरफ्तार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...