Viral Video: एक दौर था जब बड़े-बड़े फलदार वृक्ष हुआ करते थे। बच्चे व बड़ों में सबसे ऊंचाई तक चढ़ने की शर्त लगती थी। लेकिन समय बदल तो पेड़ गायब हो गए और लोग पेड़ों पर चढ़ने का तरीका भी भूल गए। हालांकि पेड़ों पर चढ़ना कोई अच्छी बात नहीं है। क्योंकि कई लोगों ने पेड़ से गिरकर जहां जान गंवा ली वहीं कई की जिंदगी बर्बाद हो गई। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पेड़ा पर चढ़ने का एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
girl climbing a tree and then falling funny surprised shocked ouch crazy thirst reaction pic.twitter.com/nf0G0hWoO9
— ً (@bimbolisa) June 5, 2021
सोशल मीडिया पर कब किसका वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में कुछ फनी वीडियो (Funny Video) भी दिखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इसमें कुछ बेवकूफी भरा वीडियो भी देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक लड़की का वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में लड़की कुर्सी के सहारे पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करती है। लेकिन डाल से हाथ छूट जाने की वजह से लड़की गिर जाती है। इससे लड़की को चोट तो लगती ही है, साथ में कुर्सी पर गिरने की वजह से वह टूट भी जाती है।
इसे भी पढ़ें: मेहुल चौकसी की ‘हॉट गर्लफ्रेंड’, जिसके चक्कर में हुआ गिरफ्तार
लड़की की इस हरकत को बेवकूफी भरा माना जाएगा। क्योंकि पेड़ पर चढ़ने का तरीका होता है। इस दौरान हल्के कपड़े पहनने के साथ नंगे पैर का होना बहुत जरूरी होता है। वीडियों में लड़की चुस्त कपड़ों के साथ जूते भी पहने हुए है। मतलब लड़की जुगाड़ से पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। नतीजा वह गिर गई, वहीं कुर्सी पर गिरने की वजह से वह चकनाचूर हो जाती है। मात्र 4 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: दुल्हन पर हर्ष फायरिंग का नशा, की फायरिंग, वीडियो वायरल