लखनऊ: उपद्रवियों पर मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के बावजूद भी मुस्लिम समाज के लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नूपुर शर्मा के कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देशभर में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। देश के कई शहरों से हिंसक घटनाएं हुईं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और प्रयागराज में भी पथराव और हिंसा की घटनाएं हुई हैं। इन हिंसक घटनाओं के बाद से अब उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन में आ चुकी है। उपद्रवियों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ने के लिए धर पकड़ शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक 109 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। बता दें कि हिंसक घटनाओं के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उधर उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम है। जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है उन पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि उपद्रव मचाने वालों पर FIR दर्ज करके गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के सार्थक प्रयासों के बावजूद कुछ लोगों की ओर से जानबूझ कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम 7:30 बजे तक 109 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

उन्होंने बताया कि उपद्रव मचाने वाले शहरों में प्रमुख जनपद सहारनपुर, अंबेडकरनगर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और प्रयागराज हैं। ऐसे सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया गया है जिन्होंने तोड़फोड़ की है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की ओर से जिन भी सरकारी, प्राइवेट संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है उसकी भरपाई भी की जाएगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी संपत्तियों को जब्त भी किया जाएगा। बता दें के नूपुर शर्मा के बयान को बेवजह तूल देकर देश के अमन चैन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसमें उपद्रवियों को विपक्षी दलों का भी पूरा साथ मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: नूपुर शर्मा विवाद में ऐतिहासिक भूल कर रहा है मीडिया

Spread the news