बस्ती: भारतीय जनता पार्टी नेता राधेश्याम चौधरी ने पार्टी द्वारा निकाले जा रहे जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर मुण्डेरवां में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा। यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर बस्ती में समाप्त होगी। जिसकी सफलता के लिए सबको एकजुट हो जाना होगा। इसी कड़ी में सक्सेरिया इंटर कालेज मैदान में वाईजीएस सुरक्षा एकेडमी के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन करते हुए राधेश्याम चौधरी ने कहा की खेलों के आयोजन से तन और मन स्वस्थ होता है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।

इसे भी पढ़ें: उदयभान भाजपा में शामिल, लगाए आरोप

खेलों के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है। ऐसे में खेलों के आयोजन में युवाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल प्रतियोगिता में रौता बनाम मड़वानगर में हुआ। भाजपा नेता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट टूर्नामन्ट में पंकज चौधरी, गंगा प्रसाद यादव, शुभम शुक्ला, शानू पाण्डेय, बलबीर सिंह, पंकज पाण्डेय, कैलाश गुप्ता, अमित त्रिपाठी, महेन्द्र कन्नौजिया, बिहारी लाल, वीरेन्द्र चौधरी, विवेक सिंह सोनू, मुरलीधरी, इन्द्रजीत के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: 15 घंटे चली रेड में मिले सिर्फ 17 हजार रुपए

Spread the news