UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के प्रथम चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशी इस समय दमखम दिखा रहे हैं। वहीं पार्टियां भी अपनी पूरी ताकत झोक रही हैं। इसी क्रम में वाराणसी नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नैय्या पार लगाने के लिए पार्टी हाईकमान ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह (Omprakash Singh) को वाराणसी का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके ऑब्जर्वेशन में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) वाराणसी की महापौर सीट पर चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया नामित

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा जारी लेटर के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से वाराणसी नगर निगम महापौर एवं पार्षद चुनाव के लिए ओमप्रकाश सिंह, विधायक/ पूर्व मंत्री को चुनाव प्रभारी नामित किया गया है। ओमप्रकाश सिंह वाराणसी में रहकर आम जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे।

बीएचयू से शुरू की राजनीति

विधायक ओमप्रकाश सिंह गाजीपुर के रहने वाले हैं और पूर्वांचल की राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। गाजीपुर की जमानिया सीट से वो सातवीं बार विधायक हैं। साल 2017 में उन्हें भाजपा प्रत्याशी ने हराया था पर 2022 में उन्होंने एक बार फिर अपनी सीट पर कब्जा जमा लिया। ओमप्रकाश सिंह ने बीएचयू से पढ़ाई और छात्र राजनीति में कदम रखा था। स्थानीय नेताओं में उन्हें प्रभारी बनाए जाने से हर्ष का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पर उमड़ा सपा नेता का प्यार

राजनीतिक सफर

ओमप्रकाश सिंह वर्ष 1985 में बीएचयू छात्रसंघ के महामंत्री रहे। दिल्दारनगर और जमानिया विधानसभा सीट से 7 बार विधायक तथा 1998 में गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद बने। सपा शासनकाल में कैबिनेट मंत्री भी रहे। फिलहाल वो जमानिया सीट से विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें: घुसपैठियों और दलबदलुओं की डम्पिंग यार्ड बन गयी मोदी की भाजपा

Spread the news