मऊ: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का दौरा तेज हो गया ​है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियां अपने अपने तरीके से लोगों को लुभाने में लगीं हैं। इसी क्रम में समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह मधुबन विधानसभा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने मऊ जनपद पहुचीं। जिले में जन संवाद कार्यक्रम से पहले जूही सिंह नगर क्षेत्र के एक प्लाजा में मीडिया से वार्ता कर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।

समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में जन संवाद की श्रृंखला चला रही है और महिलाओं, युवाओं के साथ साथ बड़े लोगों से बात करके उनकी कठिनाइयों, परेशानियों को समझ रहें हैं और प्रदेश की दुराचारी, अत्याचारी सरकार के चेहरे को बेनकाब कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र का एक भी संकल्प पूरा नहीं किया। इस जन संवाद में लोगों को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए काम को और आगे जो काम करेंगे, उसे जनता के बीच ले कर जा रहे हैं, जिससे दोबारा अखिलेश यादव की सरकार प्रदेश में बनाई जा सके।

इसे भी पढ़ें: भीड़ देखकर गदगद हुए सदस्य विधान परिषद

जूही सिंह ने सपा प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के यहां पड़े इनकम टैक्स के छापेमारी को लेकर कहा कि सपा के नेता ऐसे दुर्भावना से किये गए इनकम टैक्स या किसी भी छापेमारी से डरने वाले नहीं हैं। आगे जनता के उत्थान और मदत के लिए जितना भी हो सकेगा सपा के कार्यकर्ता लगे रहेंगे। इससे कोई रोक नहीं सकता।

इसे भी पढ़ें: ‘घटिया आजम खान’ को मिली नई पहचान

Spread the news