गोंडा: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के क्रम में सोमवार को भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य दिग्विजय सिंह की अगुवाई में करनैलगंज विधानसभा में एक वृहद अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत कटरा बाजार से बीजेपी के जिला संयोजक राजेश रायचंदानी ने की। यह अभियान वहां से चलकर बेलवा चौराहा मांगुरा बाजार अभयी पुर, मोहना, डेहरास, तिवारी बाजार, बनुवा, पसका, दुरोनी, भंवरी गंज होते हुए चरसड़ी में समाप्त हुआ।

Bharatiya Janata Party

विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ जुट गए हैं। बीजेपी का मानना है कि यदि बूथ जीत गए तो चुनाव जीत जाएंगे। ऐसे में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Bharatiya Janata Party

उक्त स्थानों पर कैंप किया गया, सभी जगहों पर दिग्विजय सिंह द्वारा लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस अभियान में गौतम शुक्ला, विवेक मिश्रा, अरविंद कुमार दुबे, अवधेश कुमार पांडे, अमन मिश्र, राजबहादुर, विजेंद्र, महादेव, कमला प्रसाद तिवारी, काशीराम पांडेय, संदीप पांडेय, माता प्रसाद मिश्र, पप्पू शुक्ल, सुनील तिवारी, राहुल गुप्ता, ध्रुव शुक्ल, अनु दुबे, राहुल दुबे, पुनीत पांडेय, मोहित पांडेय, सूरत सिंह, राकेश मिश्र, गौरव सिंह, अंशुमान सिंह, राजन सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, गगन सिंह, जितेश सिंह, अभिषेक सिंह व अन्य सभी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मौका

Spread the news