गोंडा: टोक्यो ओलंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन से हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा था। दुनिया के देश पहले ही मान चुके हैं कि भारत में प्रतिभावानों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस उन प्रतिभावानों को निखारने की। केंद्र व राज्य सरकारें ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभा को उभारने का लगातार प्रयास भी कर रही हैं, बावजूद इसके जमीनी स्तर पर स्थिति काफी दयनीय है। अधिकतर स्कूलों में व्यायाम के शिक्षक ही नहीं हैं और जहां हैं भी वह अव्यवस्था के शिकार हैं। लेकिन अगर मन में कुछ करने की इच्छा हो तो वह किसी भी स्थिति में किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं गोंडा जनपद के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में बतौर व्यायाम शिक्षक पद पर तैनात राजेश प्रताप सिंह की।

 

शिक्षक राजेश प्रताप सिंह इन दिनों ग्रामीण प्रतिभावों को संवारने का काम कर रहे हैं। दौड़, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता कि लिए वह लड़के-लड़कियों को तैयार करने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। खेल प्रतियोगिता और आगे की योजना जानने के लिए newschuski.com के रिपोर्टर प्रकाश सिंह ने व्यायाम शिक्षक राजेश प्रताप सिंह से बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के कुछ खास अंश…

Rajesh Pratap Singh

Q- यह जो आप खेलकूद करा रहे हैं। इसके लिए कोई सरकारी बजट है या फिर अपने खर्चे पर करा रहे हैं?

A- यह खेलकूद सांसद की अगुवाई में सांसद खेल स्पर्धा के तहत हो रहा है। इसमें ग्राम पंचायत फिर न्याय पंचायत की प्रतियागिता में जो बच्चे जीतेंगे, जैसे हमारे ब्लॉक में 11 न्याय पंचायत है। इसमें सभी न्याय पंचायतों के बच्चों का आपस में कंपटीशन होगा और उसमें जो जीतेगा वह जिले पर खेलेगा।

Q- इसमें चुनिंदा बच्चों को मौका दिया जाता है, या फिर जो चाहे वह हिस्सा ले सकता है?

A- इसमें मौका सभी को दिया जाता है। उम्र की पाबंदी है। जूनियर बालक-बालिकाओं में 14 से 17 वर्ष वालों को शामिल किया गया है और सीनियर बच्चे हैं वह 18 से 25 वर्ष तक है। प्रतियोगिता की तैयारी कराने के लिए बच्चों का आधार कार्ड लगता है, इसमें यह नहीं है कि यह बच्चा पढ़ रहा है और यह बच्चा खेती कर रहा है नहीं खेलेगा। मौका सबको मिलता है।

Q- सिर्फ स्कूल के बच्चों को मौका दिया जाता है या फिर बाहरी बच्चे भी शामिल हो सकते हैं?

A- ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है, सभी शामिल हो सकते हैं।

Q- शामिल होने के लिए क्या करना होता है, इसके लिए आप से मिलना होगा या ब्लॉक से संपर्क करना होगा?

A- इसके लिए बच्चे अपने ग्राम प्रधान से मिलें, कुछ समिति बनाई गई है, जिसमें सेक्रेटरी और एक-दो लोग और शामिल हैं, उनसे कंफर्म करें और उसके बाद वहां खेले, वहां खेलने के बाद फिर ब्लॉक स्तर पर खेलना होगा।

Q- स्कूल में किस-किस क्लॉस तक के बच्चों को सलेक्ट किया जा रहा है?

A- कक्षा छह से लेकर इंटर तक के बच्चों को सलेक्ट किया जाता है।

Q- खेल क्या लड़के—लड़कियों दोनों को शामिल किया गया है?

A- लड़के-लड़कियां दोनों को शामिल किया गया है।

Q- लड़कियों के लिए कौन-कौन सा खेल है?

A- लड़कियों के लिए दौड़ है, कबड्डी है, वॉलीबाल है ओर खो-खो है।

Q- दौड़ कितने मीटर की है?

A- दौड़ दो सौ और चार सौ मीटर की है। सीनियर बालिकाओं के लिए 1600, 400 और 200 मीटर है।

Q- जीतने वाले छात्रों को क्या पुरस्कृत भी किया जाता है?

A- जी, जीतने वाले को बिल्कुल पुरस्कार दिया जाएगा।

Q- यह किसके कोटे से रहेगा? आपके खाते से रहेगा या विधायक के?

Rajesh Pratap Singh

A- नहीं यह सांसद के खाते से रहेगा।

Q- आप इसे कितने दिन से करा रहे हैं?

A- यह लगभग 10 दिनों से ग्राम पंचायत में खेल हो रहा है, अलग-अलग तारीख में।

Q- इसमें अभी तक कुछ छात्र फाइनल हुए क्या?

A- हां, कुछ सूची आ गई है ब्लॉक पर, कुछ सूची अभी आनी बाकी है।

Q- आपके पास सूची है?

A- हमारे पास सूची नहीं है, ब्लॉक पर है।

Q- इसमें कुछ पुरस्कृत किए गए छात्रों के नाम आप बता सकते हैं?

A- अभी किसी बच्चे को पुरस्कृत नहीं किया गया है, उन्हें पुरस्कार मिलेगा जब न्याय पंचायत स्तर पर खेल होगा तो उसमें जो बच्चे जीतेंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा और उसके बाद जिले पर जाएंगे वहां भी जीतने पर पुरस्कार दिया जाएगा।

Q- यह खेल का कार्यक्रम कब तक चलेगा?

A- यह खेल का कार्यक्रम 30 नवंबर तक है, इसके बाद 4 दिसंबर से हमारे यहां ब्लॉक स्तर पर खेल होगा। जो हमारे ब्लॉक में 11 न्याय पंचायत हैं और सभी न्याय पंचायत के बच्चे आएंगे, उनके बीच प्रतियोगिता होगी। 4-5 दिन खेल चलेगा।

इसे भी पढ़ें: हिंदी स्वत मुकुट शिरोमणि बनेगी: रूपाला

Spread the news