लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता चल रहे अभियानों को गति प्रदान करते हुए घर घर पहुंच कर आम जनता से संपर्क स्थापित कर पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। लाभार्थी अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय हो चुके हैं और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विकास पत्रक वितरित किए जा रहे हैं, जिसमें भाजपा सरकार की चलाई गई विभिन्न योजनाओं, राशन, आवास, बिजली, गैस, शौचालय, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी के साथ ही सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर लगाए गए अंकुश की भी जानकारी प्रदान की गई है। महिला लाभार्थियों से संपर्क के लिए महिला मोर्चा की टीम भी सक्रिय है। जो निरंतर महिलाओं से संपर्क कर भाजपा सरकार में महिलाओं को प्राप्त सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की रक्षा हेतु भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर भी पार्टी के साइबर योद्धाओं ने कमर कस ली है और भा जा पा द्वारा किए गए कार्यों को प्रचारित करने के अलावा विपक्षी पार्टियों द्वारा अपराधिक व दंगाई छवि वाले प्रत्याशियों को टिकट प्रदान करने के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया गया है। प्रत्येक मंडलों में शक्ति केंद्रों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में निरंतर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगामी चुनावी रणनीतियों पर विचार विमर्श भाजपा के पक्ष में एक तरफा माहौल बनाने के कार्य को गति दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक के लिए मांगे वोट

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत मंत्री स्वाति सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर स्थित एल्डिगो कॉलोनी में, महापौर संयुक्ता भाटिया ने कैंट केसरी खेड़ा वार्ड में सूर्य नगर कॉलोनी में राकेश श्रीवास्तव व मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य के साथ, विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने पश्चिम मंडल में कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड में महानगर उपाध्यक्ष जया शुक्ला, पार्षद शिवपाल सांवरिया, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक उमेश शर्मा ने, पिछड़ा मोर्चा द्वारा नरपत खेड़ा प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद यादव, विपिन आनंद व ज्योति प्रकाश जयसवाल, पूर्व विधानसभा मंडल 4 के इस्माईलगंज प्रथम वार्ड में महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी नगर मंत्री मधुबाला त्रिपाठी गुजरात प्रवासी रक्षा सोलंकी द्वारा, उत्तर विधानसभा में जानकीपुरम वित्त में मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे, महामंत्री संजय तिवारी वार्ड अध्यक्ष सर्वेश सिंह द्वारा, त्रिवेणी नगर में उदय सिंह, मिथिलेश सिंह, संजीव सिंह युवा कार्यकर्ताओं द्वारा, दौलत गंज वार्ड में पार्षद रानी कनौजिया उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रितेश कनौजिया और दया शंकर पांडे द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Spread the news