प्रकाश सिंह

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तारीखें अब काफी नजदीक आ गई हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में राजनीति पार्टियों की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणाएं भी शुरू हो गई हैं। सपा, भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं। वही रविवार को दिल्ली, पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश में दांव आजमा रही आम आदमी पार्टी ने अपने 150 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों में पिछड़ा और ब्राह्मणों पर ज्यादा ध्यान दिया है।

आप के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी करते हुए कहा कि पहली लिस्ट में 55 ओबीसी, 31 अनुसूचित जाति, 36 ब्राह्मण, 14 मुस्लिम अल्पसंख्यक, छह कायस्थ, व्यापारी वर्ग के सात उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में प्रत्याशियों की साफ-सुथरी छवि को ध्यान में रखकर किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 2017 में इन सीटों पर कम रहा हार-जीत का अंतर

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर भ्रष्टाचार, मंहगाई, गरीबी और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़गी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुफ्त बिजली, पानी, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा के अपने वादे पर कायम है। उन्होंने भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पर प्रदेश की जनता को छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हम लोग जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। इस बात को दिल्ली के लोग बेहतर समझते हैं।

इसे भी पढ़ें: नैरेटिव नहीं चला तो खुद ही भाग खड़े हुए

Spread the news