लखनऊ: अप्रैल के जाते जाते तापमान भी अपने शिखर पर पहुंच चुका है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते अप्रैल माह में ही पारा 43 डिग्री के पार चला गया है। बुधवार को न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दोपहर के वक्त धूप बर्दाश्त से बाहर रही, लोग इससे बचने के लिए छांव तलाशते देखे गए। गर्मी के चलते दोपहर होते होते सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो जाती है। वहीं अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे है। यूपी का मौसम (UP Weather) अभी और गर्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। झुलसाती धूप और गर्म हवाओं के चलते पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। अप्रैल महीने में लखनऊ में दूसरी बार पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार गया है। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। दोपहर के वक्त की धूप बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, जिसके चलते बाइक से चलने वाले छांव तलाशते देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा। गुरुवार को मौसम साफ रहने के साथ साथ अधिकतम पारा 44 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहेगा।

इसे भी पढ़ें: IMD की 9 राज्यों के लिए भीषण लू की चेतावनी

फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार अभी एक हफ्ते गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। एक हफ्ते बाद मौसम में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि एक हफ्ते बाद तेज आधी के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में नमी आएगी। इस बार गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इससे पहले वर्ष 2019 में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें: आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे अवध विश्वविद्यालय की शिकायत

Spread the news