सामने आया अनुराग और तापसी का सच, आईटी विभाग ने खोली बड़ी चोरी की पोल

मुंबई। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर हुई इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी को भले ही राजनीतिक रूप दिया जा रहा हो, लेकिन टैक्स चोरी के जो सबूत मिले हैं वह आंख खोलने वाले हैं। क्योंकि इनकम टैक्स विभाग ने इस दौरान बड़े पैमाने पर आयकर चोरी के सबूत मिलने का खुलासा किया है। इतना ही आयकर विभाग ने बताया है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर से 5 करोड़ रुपए कैश भुगतान लेने की रशीद बरामद हुई है। आईटी विभाग का कहना है कि पेमेंट इसलिए नगद में लिया गया था जिससे टैक्स से बचा जा सके।

बड़े पैमाने पर मिले टैक्स चोरी के सबूत

इनकम टैक्स विभाग ने आज रेड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू और अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। बता दें कि फिल्म प्रोडक्शन फाउस फैंटम फिल्म्स ने बॉक्स ऑफिस पर जितने कलेक्शन की बात कही थी, उससे ज्यादा रकम की जानकारी इनकम टैक्स को मिली है। जबकि कंपनी के अधिकारी 300 करोड़ रुपए की रकम के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके।

इसे भी पढ़ें: टैक्स चोरी के मामले में अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से हुई पूछताछ, इनकम टैक्स विभाग पर उठे सवाल

तापसी के घर से मिले पांच करोड़ रुपए की रसीद

गौरतलब है कि इनकम टैक्स विभाग की तरफ से फैंटम फिल्म्स के संस्थापक रहे अनुराग कश्यप, विकास बहल, मधु मंतेना और अभिनेत्री तापसी पन्नू के कई ठिकानों पर कल छापेमारी की गई थी। आईटी विभाग की तरफ से बताया गया कि फैंटम फिल्म्स की हिस्सेदारी बेचने में उसका अंडरवैल्यूएशन किया गया था। आईटी विभाग को फिल्म डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर्स की तरफ से शेयरों के लेनदेन को अंडरवैल्यूएट करके बताया गया था। आयकर विभाग की मानें तो यह कुल 350 करोड़ रुपए के टैक्स की अनियमितता का मामला है। इसके साथ ही 5 करोड़ रुपए के कैश लेनदेन की रसीद सबूत के तौर पर तापसी पन्नू के घर से बरामद हुए हैं।

वहीं इस बारे में सीबीडीटी ने बताया कि आयकर विभाग की तरफ से सर्च और सर्वे ऑपरेशंस को अंजाम दिया जा रहा है। इसकी शुरुआत मुंबई में 2 प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक अभिनेत्री और दो प्रतिभा प्रबंधन कंपनियों से 3 मार्च को हुई थी। इसी क्रम में मुंबई, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: दूल्हा-दुल्हन ने डांस करते हुए लिए सात फेरे, लोगों ने कल्चर की दिलाई याद, एकता-करण की लगाई क्लास

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...