बंगाल में सीएम योगी का वो चुनावी फैक्टर, जिसने की बीजेपी की राह आसान
West Bengal election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने माथाभांगा, धुपगुड़ी और राजारहाट गोपालपुर सहित कई जनसभाओं में कहा कि टीएमसी की हार तय है और ममता दीदी को सिंहासन खाली करना होगा।
सीएम योगी ने हिंदुत्व के पिच पर ममता सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण, गोहत्या को बढ़ावा देने और दुर्गापूजा में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल मौलवियों के फतवे की धरती नहीं बनेगा, बल्कि यह ‘माँ काली और माँ दुर्गा की धरती’ बनी रहेगी।
जय श्रीराम का नारा लगाना भी मुश्किल
सीएम योगी ने अपनी रैलियों में कहा कि ममता बनर्जी सरकार के कारण बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा लगाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया, टीएमसी को मुस्लिम तुष्टिकरण के अलावा कुछ सूझता नहीं। दुर्गापूजा से पहले उपद्रव करा दिया जाता है, विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाती। गोहत्या कराई जाती है और आम लोगों को परेशान किया जाता है। योगी ने यह भी कहा कि बंगालवासियों को अब डरने की जरूरत नहीं, क्योंकि बीजेपी आ रही है और टीएमसी के गुंडे अब किसी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

बंगाल को काबा की धरती नहीं बनने देंगे
राजारहाट गोपालपुर में सीएम योगी ने और भी तीखा रुख अपनाते हुए कहा, हम गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। बंगाल को मौलाना-मौलवियों के फतवों की धरती नहीं बनने देना है। यहाँ काबा की धरती नहीं, बल्कि माँ काली, माँ दुर्गा, वंदे मातरम और हर हर महादेव की गूंज होगी। उन्होंने टीएमसी की एक महिला सांसद के दिल में काबा, नैनों में मदीना वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, नादिया विधानसभा की जनता कहती है– हमारे दिल में काली है और नैनों में चैतन्य महाप्रभु।
इसे भी पढ़ें: भीषण युद्ध जैसे माहौल में कारगर हुई सुनील बंसल की रचना
बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे भूमिगत
योगी आदित्यनाथ ने एक और रैली में बंगाल के लोगों से वादा किया, 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे आपके सामने घुटने टेकेंगे, नाक रगड़ेंगे और भीख मांगेंगे। बुलडोजर सुनकर वे अभी से अंडरग्राउंड होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है, और सुरक्षा की गारंटी सिर्फ बीजेपी ही दे सकती है। सीएम योगी ने टीएमसी के एक मेयर के बयान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में उर्दू नहीं, सिर्फ बांग्ला बोली जाएगी।
इसे भी पढ़ें: जल जीवन मिशन का एक और भ्रष्टाचार उजागर, हवा में उड़ी पानी की टंकी
