पुणे। टेस्ट सीरीज और टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा मैच को जीतकर सीरीज को लाॅक करने का होगा। वहीं इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। इसमें हार के बाद इंग्लैंड को सीरीज से भी हाथ धोना पड़ेगा। पुणे के मैदान में होने वाला यह मुकाबला दिन-रात्रि होगा। भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर एक बजे और मैच 1ः30 से शुरू हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मैदान के भीतर दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है।
अंतिम एकादश में हो सकता है बदलाव
पहले वन डे मैच में श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लग गई थी जिसके चलते वह पूरी वन डे सीरीज से बाहर हो गये। श्रेयस के चोटिल होने के चलते उनकी जगह ऋषभ पन्त या सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। अगर सूर्यकुमार यादव की मौजूदा फार्म को देखा जाये तो उनको टीम में जगह मिल सकती है। पहले वन डे में रोहित शर्मा के कोहनी में चोट लगी थी लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं है और मैच से पहले उनके फिट होने की पूरी उम्मीद है। चाइनामैन कुलदीप ने पिछले वन डे में काफी रन लुटाए थे। ऐसे में उनकी जगह चहल को मौका मिल सकता है।
इंग्लिश टीम की बढ़ी चिंताए
इंग्लैंड टीम की चिंताए बढ़ी हुई है क्योंकि एक और मैच हारते ही उनके हाथों से वन डे सीरीज भी फिसल जायेगी। कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स के चोटिल होने के चलते टीम परेशानी में है। बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोइन अली पिछले मैच में अपेक्षानुसार प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन इंग्लैड के पास जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। गेंदबाजी विभाग में स्पिनर आदिल रशीद और मोइन अली कुछ खास नहीं कर सके है।
संभावित एकादश
भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा।
नोट:अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...