तमन्ना भाटिया का ब्लैकपिंक स्टार लीजा संग वायरल हुआ वीडियो
Tamannaah Lisa Bangkok Video: बॉलीवुड की मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह है उनका एक हालिया वीडियो, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बैंकॉक में आयोजित एक इंटरनेशनल इवेंट में तमन्ना भाटिया का मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े के-पॉप (K-Pop) ग्रुप ब्लैकपिंक की ग्लोबल आइकन लीजा से हुआ। दोनों को एक साथ एक ही फ्रेम में देखना दोनों के फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था।
जब लीजा ने भारतीय अंदाज में स्वागत
वायरल वीडियो में तमन्ना भाटिया बेहद बोल्ड और खूबसूरत हाई स्लिट ब्लैक गाउन में नजर आ रही हैं, वहीं ब्लैकपिंक की स्टार लीजा व्हाइट आउटफिट में बेहद प्रिटी लग रही हैं। दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह रही कि बातचीत के दौरान लीजा ने बेहद विनम्रता के साथ हाथ जोड़कर तमन्ना को ‘नमस्ते’ किया। लीजा का यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
View this post on Instagram
फैंस बोले- कुछ बड़ा पक रहा है!
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक उत्साहित यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, क्या दोनों मिलकर कुछ नया प्रोजेक्ट ला रही हैं? कुछ तो खास पक रहा है!
वहीं एक अन्य यूजर ने लीजा की तारीफ करते हुए लिखा, इतनी बड़ी ग्लोबल आइकन होने के बाद भी लीजा कितनी डाउन टू अर्थ हैं, उन्होंने तमन्ना को नमस्ते किया।
कुछ फैंस का तो यह भी कहना था कि लीजा इस लुक में बिल्कुल भारतीय लड़की जैसी लग रही हैं, जबकि कुछ ने तमन्ना के ग्लैमर को लीजा से भी बेहतर बताया।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि लीजा साउथ कोरियन म्यूजिक ग्रुप ब्लैकपिंक की मुख्य सिंगर, रैपर और डांसर हैं, जिन्होंने सोलो आर्टिस्ट के तौर पर रॉकस्टार जैसे ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। वहीं अपनी एक्टिंग और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही विवान- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट, तमिल फिल्म पुरुषान और वी शांताराम जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: कास्टिंग काउच स्कैम की शिकार होने से बाल-बाल बची थीं फरहाना भट्ट
इसे भी पढ़ें: सना खान का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं- अपनी कब्र की तैयारी खुद करो
