Suman Kumari: फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी हसीन है, अंदर से उतनी ही खोखली भी है। शायद कोई ऐसा अपराध हो जो इंडस्ट्री में न होते हों। कलाकार यहां बड़े सपने लेकर आते हैं, कुछ की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ गुमनामी में खो जाते हैं। चमकते चेहरों से सभी परिचित होते है, लेकिन कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें योग्यता के बावजूद भी उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता। ऐसे में जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें वो रास्ते चुनने पड़ते हैं, जिस पर चलना कोई सभ्य व्यक्ति नहीं चाहता। हालांकि इंडस्ट्री में कायम रहने के लिए प्रतिभा के साथ नग्नता जरूरी है। तभी तो कई ऐसे सलेब्स हैं, जिनकी पहचान उनकी अश्लीलता से होती है। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार भी हुई है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल ‘जिस्मफरोशी’ के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए भोजपुरी अभिनेत्री सुमन यादव (Suman Yadav) को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, उनकी सोशल सर्विस ब्रांच ने इस ऑपरेशन को चलाया था और छापेमारी के दौरान इस जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी (Suman Kumari) को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने नई लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का काम किया है। सुमन कुमारी (Suman Kumari) इस जिस्मफरोशी के धंधे में दलाल का काम कर रही थीं।

इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि आपरेशन के दौरान 24 अप्रैल को एक लग्जरी होटल में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत इंफोर्समेंट सेल की एक टीम को होटल भेजा और छापेमारी के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन यादव (Suman Yadav) को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: रश्मि देसाई ने एलन मस्क को बोला- I Love You

पुलिस के मुताबिक, भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी (Suman Kumari) तीन मॉडलों के एजेंट के तौर पर काम कर रही थी, जिन्हें पुलिस ने बचा लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए उन्होंने अभिनेत्री सुमन कुमारी के पास एक फर्जी कस्टमर को भेजा था और पुलिस को इसी के आधार पर देह व्यापार के धंधे की जानकारी मिली थी। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री सुमन कुमारी ने एक लड़की के लिए 50-80K चार्ज किया और तीन लड़कियों को आरे कॉलोनी के अंदर स्थित रॉयल पाम होटल (Royal Palm Hotel) भेज दिया। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान, तीनों लड़कियों को भी मुक्त करा लिया गया है। इन लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने दिलकश अदाओं से लगाई आग

Spread the news