Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिला कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (BJP Anusuchit Janajati Morcha) की एक बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा डॉ. संजय गोंड के 4 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर जिले के आगमन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। डॉ संजय गोंड के आगमन और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने व्यापक चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की। इस बैठक में सभी प्रदेश, क्षेत्रीय, जिले के भाजपा जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों के साथ समीक्षा कर कार्यक्रम को सफल बनाने की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं बीजेपी बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करने के लिए बैठकें करनी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश स्तर के पदाधिकारी जिला व पंचायत स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूती देने में जुट गए हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की यह बैठक भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के चक्कर अतीक के भाई का साला चढ़ा UP STF हत्थे

बैठक में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक नंदलाल गोंड, भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू गोंड, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरालाल गोंड, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया लाल गोड, जिला महामंत्री फूलचंद गोंड, डॉ. प्रवीण गोंड, जिला उपाध्यक्ष मति सावत्री गोंड, मंडल अध्यक्ष आनंद गोंड, मण्डल महामंत्री रामनाथ गोंड एवं सभी जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

Spread the news