Saddam Arrested: हर किसी की कोई न कोई कमजोरी होती है। बदमाश अक्सर लड़की के चक्कर में पुलिस के हाथ लग ही जाते हैं। यूपी एसटीएफ ने गर्लफ्रेंड के चक्कर में ही पूर्वांचल माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला को मार पाई थी, वहीं अब माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उमेश पाल मर्डर केस में अशरफ अहमद के साले सद्दाम को UP STF ने दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया है। सद्दाम पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है अशरफ को यूपी एसटीएफ ने सद्दाम को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड अनम से मिलने जा रहा था। सद्दाम उमेश पाल की हत्या के बाद वह फरार था।

सूत्रों के मुताबिक, सद्दाम कुछ महीने दुबई रुकने के बाद भारत वापस लौटा था। वह दिल्ली में छुपा हुआ था। सद्दाम अतीक अहमद गैंग से जुड़ा हुआ था। वह अपने जीजा अशरफ अहमद से जुड़ कर जमीनों पर कब्जा करने और लोगों को धमकी देने का काम करता था। अशरफ जब बरेली जेल में बंद था उस समय सद्दाम ही जेल में अशरफ की लोगों से मुलाकात करवाता था।

नाम बदल-बदलकर रह रहा था सद्दाम

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सद्दाम फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कर्नाटक, मुंबई, दिल्ली में नाम बदलकर छुप रहा था। पूछताछ में सद्दाम ने पुलिस को बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, कर्नाटक, मुंबई में जगह बदल-बदलकर रह रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि गिरफ्तारी के वक्त सद्दाम अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था। एफआईआर के मुताबिक, उसकी प्रेमिका का नाम अनम है। इससे पहले वह बरेली में खुशबू इन्क्लेव में रह रहा था।

इसे भी पढ़ें: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

अशरफ अहमद की जमीनों का धंधा संभालता था सद्दाम

सद्दाम अशरफ अहमद के जेल में रहने के दौरान उसे रसद मुहैया कराता था। इसके लिए वह जेल अधिकारियों को सेट कर रखा था। अशरफ के जेल में रहने के दौरान उसका बाहर का पूरा काम सद्दाम संभालता था। जमीन के धंधे से लेकर पैसे के ट्रांसपोर्टेशन तक का काम सद्दाम के हवाले था। सूत्रों के मुताबिक, सद्दाम ने पूछताछ में पुलिस को कुछ अन्य नामों के बारे में बताया है, जो उसके साथ विवादित जमीनों के धंधे से जुड़े थे। सद्दाम के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक, उसके साथ लल्ला गद्दी नाजिश, सय्यद साहब फुरकान जैसे लोग मिलकर विवादित जमीनों में हस्तक्षेप कर धन उगाही करते थे।

इसे भी पढ़ें: Ziaul Haq Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा HC का फैसला

Spread the news