Siddharthnagar News: आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मंगलवार को धूमधाम से गई। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष रामू गोंड के नेतृत्व में आदिवासियों के जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गोंड धुरिया समाज ने जनजाति गौरव दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल रहे। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बानी है, तब से जनजातियों का विकास तेजी से हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में पूरे भारत में सम्मान के साथ मनाने की घोषणा किये है। इस मौके पर भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू गोंड, नन्दलाल गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा राजेंद्र धुरिया, जिला महामंत्री गणेश गोंड, सुग्रीव धुरिया, कन्हैया गोंड, आनंद गोंड, सुखदेव, विक्रम धुरिया,पवन धुरिया, सावत्री गोंड, शिवकुमार धुरिया एवं नीरज गोंड आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: डीएम ने बैठक कर खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण करने के लिए निर्देश

Spread the news