प्रकाश सिंह

परसपुर/गोंडा: गोंडा जनपद के परसपुर विकासखंड के विशुनपुर कला गांव के रूपी पुरवा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात्रि 12 बजे हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की… की जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर विभिन्न तरह की झांकियां सजाई गई थीं। भजन मंडली व भक्तजन ने भगवान का गुणगान किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। आयोजक परशुराम पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने का सिलसिला लंबे समय से चली आ रही है।

सबके सहयोग से हर वर्ष यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत पाँच वर्षों से लगातार उनके आवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिओम जागरण पार्टी और कन्हैया म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा लेडीज और जेंट्स कलाकारों के द्वारा जागरण का सराहनीय योगदान रहा। अनमोल डांसर झांकी के द्वारा भगवान के विभिन्न रूपों का मंचन किया गया।

Shri Krishna Janmotsav

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को सफल बनाने में राम नयन पाण्डेय, परशुराम पाण्डेय, जगदेव पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय (डी फार्मा), मंशाराम पाण्डेय, रोहित, अनुभव, मोहित ,हार्दिक पाण्डेय व समस्त क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा

Spread the news