Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। ईसानगर इलाके में ऐरा खमरिया पुल पर बस और डीसीएम के बीच हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी लखीमपुर खीरी एडीएम (Lakhimpur ADM) ने दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस सड़क दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही लखीमपुर खरी के डीएम व एसपी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर इलाके में ऐरा खमरिया पुल पर ये सड़क हादसा हुआ है। हादसे के यहां अफरा तफरी मच गई। स्थानीय व प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

इसे भी पढ़ें: PFI Ban: पीएफआई को किया गया बैन, रत विरोधी एजेंडा के मिले तमाम सबूत

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक बस धैराहरा से लखीमपुर खीरी की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रही एक डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस हादसे की सूचना पहुंची पुलिस लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

इसे भी पढ़ें: लव जिहाद, अर्जुन बनकर वसीम ने हिन्दू लड़की से की शादी

Spread the news