रायपुर: प्यार कब अपराध में बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। महिला अपराधों के पीछे इस तरह के मामलों की भरमार है। आज अधिकतर मामले आपसी रजामंदी से बनाए जाते है, लेकिन जब इसका खुलासा हो जाता है तो इसे रेप का रूप दे दिया जाता है।शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म आदि इत्यादि मामलों में इसी तरह की बात सामने आती है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां एक विधायक प्रतिनिधि पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि नेताजी का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। बात तब बिगड़ गई जब इसकी इसकी भनक उसके पति को लग गई। पति ने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और थाने पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया है। मजे की बात यह है कि आरोपी नेता ताराचंद साहू एक गांव के सरपंच का पति भी हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामभांठा निवासी ताराचंद साहू स्थानीय विधायक प्रतिनिधि होने के साथ ही गांव के सरपंच के पति भी हैं। शादीशुदा होने के बाद भी ताराचंद साहू का अफेयर गांव की एक युवती से चल रहा था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 से ताराचंद साहू का युवती से अफेयर था। इसी वर्ष युवती की शादी रायगढ़ में हो गई। शादी के बाद युवती ताराचंद साहू से संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन ताराचंद साहू इसके लिए तैयार नहीं था।

इसे भी पढ़ें: लड़की का अपहरण कर गैंगरेप

शादी होने के बाद भी युवती से बनाता रहा संबंध

डभरा पुलिस के मुताबिक युवती की शादी होने के बाद भी विधायक प्रतिनिधि ताराचंद साहू उससे संबंध बनाने दबाव बना रहा था। इस दौरान उसने युवती को धमकाते हुए उससे कई बार शरीरिक संबंध बनाए। बात तब बिगड़ गई जब महिला के पति को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई। इसके बाद महिला को उसके पति ने छोड़ दिया। पति के ठुकरा देने के बाद महिला अपने मायके वापस आ गई और थाने पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि ताराचंद साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

नेताजी हुए फरार

डबरा पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि ताराचंद साहू ने नेतागीरी का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। डबरा पुलिस ने इस मामले में ताराचंद को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ धमकी व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। उधर केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी विधायक प्रतिनिधि ताराचंद साहू फरार हो गया है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Spread the news