देशभर में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच दिल्ली-यूपी समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Weather Forecast 8 October 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मॉनसून की औपचारिक विदाई के बाद अब सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, हालांकि दिन के समय धूप की वजह से गर्मी बरकरार है। एक तरफ जहां ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का नया दौर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, कल यानी 8 अक्टूबर 2026 को देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि फिलहाल कोई भारी चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। कल दिल्ली में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अलावा 9 अक्टूबर को तापमान में और हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Weather Systems, Forecast and Warnings :
❖ The Western Disturbance as a trough in middle & upper tropospheric westerlies with its axis at 5.8 km above mean sea level now runs roughly along Long. 74°E to the north of Lat. 32°N.
❖ An upper air cyclonic circulation lies over… pic.twitter.com/T1Gax22BAg— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 7, 2026
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश से भले ही मॉनसून विदा हो चुका हो, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय बदलावों के चलते मौसम फिर करवट ले रहा है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी दी है, और 10 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 8 और 9 अक्टूबर को भारी बारिश का येलो/ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी पूरी संभावना है।
इसे भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार में मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड, बंगाल, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का हाल
पड़ोसी राज्यों झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। झारखंड में कल तेज हवाओं के साथ बारिश के संकेत हैं, जबकि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक और भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। उधर, उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अच्छी-खासी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 8 से 9 अक्टूबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
राज्यों के अनुसार बारिश का पूर्वानुमान
भारी बारिश वाले राज्य: उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी।
मध्यम बारिश वाले राज्य: हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार और झारखंड।
हल्की बारिश वाले क्षेत्र: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब।
इसे भी पढ़ें: सुरक्षा शिविर से छात्रावास तक, बस्तर में बदलती तस्वीर
