मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार में मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, सांस्कृतिक सलाहकार बने
Mithun Chakraborty Cultural Advisor West Bengal: मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी करते हुए मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार का नया ‘सांस्कृतिक सलाहकार’ नियुक्त कर दिया है। इस अहम नियुक्ति के साथ ही उन्हें राज्य में कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में तत्काल प्रभाव से संभाला पद
जारी किए गए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग (Information and Cultural Affairs Department) में तत्काल प्रभाव से सांस्कृतिक सलाहकार के पद पर तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार के इस कदम से बंगाल की सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नया आयाम मिलेगा।
मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई का मिथुन ने किया खुला समर्थन
सांस्कृतिक सलाहकार बनने की घोषणा के साथ ही मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में बिना सरकारी मान्यता और बिना सहायता वाले मदरसों पर चल रही प्रशासनिक कार्रवाई का जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं का हवाला देते हुए इस कार्रवाई को पूरी तरह जायज ठहराया है। गौरतलब है कि राज्य भर में 250 से अधिक मदरसों को बंद करने और 100 अन्य को नोटिस जारी किए जाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है।
इसे भी पढ़ें: सुरक्षा शिविर से छात्रावास तक, बस्तर में बदलती तस्वीर
फंडिंग की हो रही है सही जांच, देश की सुरक्षा सर्वोपरि
मदरसा कार्रवाई पर अपनी बेबाक राय रखते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि जब इन संस्थानों की बात आती है, तो सवाल उठता है कि इन्हें कौन फंड कर रहा है और इनके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच बेहद जरूरी है कि आने वाला पैसा सही मकसद के लिए इस्तेमाल हो रहा है या किसी गलत काम के लिए। मिथुन ने दो टूक शब्दों में कहा कि देश की सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं हो सकता और इस मामले पर बहुत सख्ती से नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से नजरअंदाज किया गया था, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़ें: महिला से शुद्धिकरण के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म, पति समेत नौ गिरफ्तार
