Pratapgarh: मातृशक्ति सेवा समिति के आयोजकत्व में रविवार को नगर के हादीहाल में दयाल किटी मेम्बर के सहयोग से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कन्या भोज एवं जागरण के आयोजन के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दयाशंकर पांडेय के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा के पूजन-अर्चन के साथ 251 कन्याओं को भोजन कराने के उपरांत किया गया। इस मौके पर नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों के साथ भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

कार्यक्रम की संयोजिका मातृ शक्ति सेवा समिति कि संचालिका पिंकी दयाल ने बताया कि समिति द्वारा दयाल किटी मेम्बर सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम का पांचवा वर्ष है, विगत 5 वर्षों से यह कार्यक्रम विधि-विधान से सभी के सहयोग से संचालित होता चला रहा है और आगे भी इसी तरह संचालित होता रहेगा। उन्होंने कही कि ऐसे कार्यक्रम से सामाजिक समरसता के साथ आपसी मेल-जोल बनी रहने के साथ जाति-पाति का भेद-भाव दूर होता है। इस दौरान जागरण कार्यक्रम के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Pratapgarh

महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए शामिल लोगों ने साथ में जागरण ग्रुप द्वारा प्रस्तुति की जा रही एक से बढ़कर एक झांकियों का आनंद उठाया। इस दौरान झांकियां की प्रस्तुति देख लोग भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दयाल किटी मेम्बर में से प्रमुख रूप से श्रीमती मिथिलेश सिंह, आशा केसरवानी, आशा गुप्ता, साधना जायसवाल, नीलम गुप्ता, मनीष खत्री, डॉक्टर पुष्पा श्रीवास्तव, शर्मिला शुक्ला, प्रेमलता सिंह, नीलम जायसवाल, रेखा गुप्ता, कुसुम लता, नीतू केसरवानी, प्रिया केसरवानी, अनीता केसरवानी, संगीता केसरवानी, रंजीत कौर रानी, रिचा केसरवानी, दीप्ति दुबे, सुमन गुप्ता, रितु सिंह, रूपम श्रीवास्तव, डाली केसरवानी, लाडो चौरसिया, अंजली केसरवानी, सारिका केसरवानी, रचिता खत्री, पूनम जायसवाल, रिंकी केसरवानी, मंजू दुबे, शिवानी जायसवाल, प्रीति गुप्ता, नीलम गुप्ता, ममता केसरवानी, रितु मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, संजू पाल, सीमा केसरवानी, मंजुलिका श्रीवास्तव सहित आदि सहयोगी रहे।

इसे भी पढ़ें: गूगल मैप्स पर सर्च करने पर इंडिया की जगह दिख रहा ‘भारत’

कार्यक्रम के अंत में संयोजिका पिंकी दयाल ने सभी सहयोगियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं के साथ तमाम गणमान्य नागरिक व विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग के साथ भारी संख्या में लोग शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए महाप्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण, चंद्रमा और 16 कलाएं

Spread the news