Pratapgarh: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ ईकाई द्वारा जिला दीवानी न्यायालय स्थित सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन अध्यक्ष बृजेंद्र धर द्विवेदी की अध्यक्षता व इंद्रजीत सिंह के संचालन में आयोजित किया गया। संघ के झांसी में हुए प्रांतीय सम्मेलन में जिला महामंत्री रहे कमलेश सिंह को संघ का प्रांतीय मंडल अध्यक्ष बनायें जाने पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के लोगों व अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर भव्य स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष बृजेंद्र धर द्विवेदी ने संगठन के एकजुटता पर बल देते हुए जिले के संघ की एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि अब हमारे जिले की आवाज प्रदेश नेतृत्व तक गुंजेगी।

इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष छोटे लाल ने सिंह को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।इस मौके पर कमलेश सिंह ने उक्त आयोजन के लिए सभी कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस आशा व विश्वास के साथ हमें यह दायित्व सौंपा है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ कर्मचारी हितों के लिए एकजुटता से संघर्ष करता रहेगा। कर्मचारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। सम्मान समारोह के अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे इंद्रजीत सिंह ने सभी आगंतुकों,सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मान समारोह के मौके पर प्रमुख रूप से केंद्रीय नाजिर मोहम्मद अली, प्रशासनिक लिपिक मोहम्मद मिन्नत उल्ला सुहैल, संदीप सिंह,सूर्य प्रकाश पांडेय, जितेंद्र मिश्र, सुशील यादव, नितिन त्रिपाठी, विनोद सरोज, अरुण सिंह, मोहित मिश्र, शशि तिवारी, रजनीश मिश्र, अनीता, राहुल, आकाश,अजय, अभिनव सिंह, सुनील पाण्डेय, अनिल पाल, संतोष सिंह, सिमरन त्रिपाठी, योगेन्द्र,मुकेश महेंद्र, सुरेन्द्र, सुभाष, अनुज, दीक्षा,वर्षा, प्रतिष्ठा सहित आदि दीवानी न्यायालय के कर्मचारी गणों की मौजूदगी रही।

Pratapgarh

कार्यकारिणी भंग, चुनाव का निर्णय

प्रतापगढ़: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के उपरांत कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संघ के महामंत्री रहे कमलेश सिंह को मण्डल अध्यक्ष मनोनीत होने पर महामंत्री का पद की भरपाई के लिए विचार विमर्श हुआ। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष ने दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की प्रतापगढ़ ईकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए अध्यक्ष एवं महामंत्री पद चुनाव करायें जाने की घोषणा किया। सर्वसम्मति से पुनः चुनाव करायें जाने का निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा बढ़ी मुश्किल, सवाल पूछने के बदले कैश मामले में सीबीआई करेगी जांच

Spread the news