पॉप स्टार लेडी गागा बनीं बिन ब्याही मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की संग कैलिफोर्निया में नवजात बच्चे के साथ आईं नजर

Lady Gaga Baby

लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और सॉन्ग राइटर लेडी गागा पहली बार मां बन गई हैं। 40 वर्षीय पॉप सुपरस्टार लेडी गागा और उनके मंगेतर बिजनेसमैन माइकल पोलान्स्की ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। पीपल मैगजीन और पेज सिक्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स ने कपल के माता-पिता बनने की खबर की पुष्टि की है।

उत्तरी कैलिफोर्निया में बच्चे संग आई नजर

हाल ही में ऑनलाइन वायरल हुई तस्वीरों में लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की को उत्तरी कैलिफोर्निया में कैजुअल लुक में टहलते हुए देखा गया। तस्वीरों में लेडी गागा नवजात बच्चे को अपने सीने से लगाए नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी तक बच्चे के जन्म की सटीक तारीख, लिंग (Gender) और नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अप्रैल में अपना Mayhem Ball टूर खत्म करने के बाद से ही सिंगर मीडिया की नजरों से दूर बनी हुई थीं।

2024 में हुई थी सगाई

लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की साल 2019 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अप्रैल 2024 में एक रॉक क्लाइंबिंग ट्रिप के दौरान सगाई की थी। बीच में दोनों की गुपचुप शादी की खबरें भी उड़ी थीं, लेकिन कपल के करीबियों ने स्पष्ट किया कि उनकी अभी केवल सगाई ही हुई है। पेशेवर मोर्चे पर भी यह जोड़ी साथ काम कर चुकी है माइकल पोलान्स्की को लेडी गागा के ग्रैमी-विजेता रिकॉर्ड Mayhem और Glamorous Life ट्रैक में सह-लेखक (Co-writer) के रूप में श्रेय मिला है।

इसे भी पढ़ें: मायावती की भतीजी दीपिका के हाथों में BSP की कमान

मां बनने को लेकर हमेशा उत्साहित थीं गागा

Born This Way फेम सिंगर ने पहले भी कई बार मां बनने की इच्छा जाहिर की थी। वर्ष 2025 में द लेट शो विद स्टीफन कोल्बर्ट में उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी का अगला मुख्य रोल मां के रूप में देखना चाहती हैं। फैंस सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा मदर मॉन्स्टर को जिंदगी के इस नए अध्याय के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: भारत, रूस और चीन एक साथ

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...