राष्ट्र का गर्व हैं जो लोग…

madhu tiwari
मधु तिवारी

राष्ट्र का गर्व हैं जो लोग
देश का वो सम्मान हैं।

भारत मां की एक आह पर
देते अपनी जान हैं।

उनके सम्मान में आज
एक दिन अर्पित हम कर दें।

कारगिल और सियाचिन को
आज गर्वित हम कर दें।

देश के लिए शहीद हुए जो
घर परिवार भुलाया है।

देश प्रेम को दिल में रखकर
अपना फ़र्ज़ निभाया है।

उनके सम्मान में आज
एक दिन अर्पित हम कर दें।

कारगिल और सियाचिन को
आज गर्वित हम कर दें।

मां-बाप,पत्नी, बच्चे भुलाकर
देश की रक्षा को अपनाया।

सौरभ कालिया, हनुमंथप्पा
कितनों को जाए नाम गिनाया?

इतिहास अमर है इनका
उसे अलंकृत हम कर दें।

उनके सम्मान में आज
एक दिन अर्पित हम कर दें।

कारगिल और सियाचिन को
आज गर्वित हम कर दें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...