ओम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त

लखनऊ। सरोजनी नगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं सरोजी नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं सरोजनी नगर के व्यापारी नेता विनोद कुमार सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ गए। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के फैजाबाद रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा वरिष्ठ व्यापारी नेताओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वरिष्ठ व्यापारी नेता ओम प्रकाश शर्मा को लखनऊ जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी तथा विनोद कुमार सिंह को लखनऊ जिले का वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया।

व्यापारी नेता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया अगले सप्ताह सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के 10 व्यापारी संगठन आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ेंगे। 16 मार्च को सरोजनी नगर में 1000 व्यापारियों का व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें व्यापारी अपने समस्याओं की आवाज उठाने के लिए हुंकार भरेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारी नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: सपा से जुड़ा है बेटी के बाप का हत्यारा, सवाल पूछने पर अखिलेश ने खोया आपा

इस अवसर पर सरोजनी नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं संरक्षक दयाराम यादव, शांति नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन अरविंद शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉक्टर ए के सिंह, वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेंद्र यादव (बब्बू) दरोगा खेड़ा व्यापार मंडल के संरक्षक दिलीप द्विवेदी एवं आकाश तिवारी सहित कई व्यापारी नेताओं ने आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ली।

इसे भी पढ़ें: जिला पंचायत चुनाव : आरक्षण सूची जारी, 26 मार्च तक जारी हो सकती है अधिसूचना

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...