Skip to content
News Chuski

News Chuski

Latest Breaking Hindi News

Primary Menu News Chuski

News Chuski

  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अयोध्या
    • अलीगढ़
    • आगरा
    • आजमगढ़
    • कानपुर
    • चित्रकूट
    • झांसी
    • देवीपाटन
    • प्रयागराज
    • मिर्जापुर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • वाराणसी
    • सहारनपुर
  • लखनऊ
  • बस्ती
  • गोरखपुर
  • राज्य
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • क्राइम न्यूज
  • लाइफस्टाइल
  • करियर
  • ई पेपर
  • वायरल
    • कहानी
    • युवा
    • विचार
    • साहित्य
  • Home
  • विदेश
  • नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग का दावा, पीएम मोदी से सवाल पूछने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हुए सस्पेंड
  • special news
  • Top News
  • विदेश

नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग का दावा, पीएम मोदी से सवाल पूछने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हुए सस्पेंड

Raghvendra Mishra May 20, 2026
norway journalist helle lyng claims

ओस्लो/नई दिल्ली: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान उनसे तीखा सवाल पूछने वाली नॉर्वेजियन पत्रकार हेले लिंग (Helle Lyng) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हेले ने अब दावा किया है कि पीएम मोदी से सवाल करने के महज कुछ ही घंटों बाद उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट्स को अचानक सस्पेंड कर दिया गया। पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर इस बात की जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यदि कोई उनसे मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, तो जान ले कि उनके दोनों अकाउंट अब एक्टिव नहीं हैं।

हेले ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि उनके अकाउंट्स किस तकनीकी वजह से या किसके इशारे पर बंद किए गए हैं, लेकिन उन्होंने इसे प्रेस की आजादी से जरूर जोड़ दिया है। उन्होंने कहा, यह प्रेस फ्रीडम के लिए चुकाई गई एक छोटी सी कीमत है, लेकिन मेरे करियर में ऐसा अनुभव पहली बार हुआ है। इस घटना के बाद डिजिटल स्पेस में पत्रकारों की स्वतंत्रता और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के रवैये को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

कैसे शुरू हुआ यह पूरा विवाद

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक संयुक्त मीडिया कार्यक्रम के दौरान हेले लिंग ने अचानक चिल्लाकर सवाल किया, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते? इसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) की प्रेस ब्रीफिंग में भी उनका भारतीय अधिकारियों से टकराव देखने को मिला।

जब विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज मानवाधिकारों से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तब हेले ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। इस पर सिबी जॉर्ज ने सख्त लहजे में कहा, आप केवल सवाल पूछिए, मुझे यह मत सिखाइए कि जवाब कैसे देना है। जो लोग भारत के विशाल पैमाने को नहीं समझते, वे कुछ अज्ञात एनजीओ (NGOs) की रिपोर्ट्स के आधार पर सवाल उठाने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: शुभेंदु सरकार के त्वरित निर्णयों से उभरता नया बंगाल

ट्रोलिंग का शिकार हुईं पत्रकार, चीनी एजेंट होने के आरोप

इस घटना के बाद हेले लिंग सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं और उनका इंटरनेट इतिहास खंगाला जाने लगा। आलोचकों ने दावा किया कि पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे से ठीक पहले ही उनके ‘X’ अकाउंट को ब्लू टिक मिला था, जबकि वह 2024 से लगभग निष्क्रिय थीं। यही नहीं, उनके कुछ पुराने लेखों को लेकर उन पर चीन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पक्ष में प्रोपेगैंडा चलाने के आरोप भी लगे।

कई यूजर्स ने उन्हें विदेशी एजेंट और चीनी प्रॉक्सी तक कह डाला। हालांकि, हेले ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक संगठित ऑनलाइन ट्रोलिंग बताया है। दिलचस्प बात यह है कि इस विवाद के बीच ‘X’ पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 400 से बढ़कर सीधे 45,000 पार कर गई है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का सीक्रेट मैसेज लेकर पहुंचे कांग्रेस नेताओं को मायावती ने गेट से ही लौटाया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...

Post navigation

Previous: शुभेंदु सरकार के त्वरित निर्णयों से उभरता नया बंगाल
Next: देश की वैश्विक पहचान बनाने और जड़ों से जोड़ने में मिली है कामयाबी

Related Posts

Delhi Wholesale Markets
  • Blog
  • special news
  • Top News
  • बिज़नेस
  • विचार

आंदोलनजीवी राजनीति का हिंदू अर्थव्यवस्था के विरुद्ध षड्यंत्र

Raghvendra Mishra October 13, 2026
Nazia Elahi Khan on Rahul Gandhi
  • Top News
  • देश

नाजिया इलाही खान ने CJI को पत्र लिखकर की राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई की मांग

Raghvendra Mishra October 13, 2026
India Tourism Strategy 2026
  • Blog
  • special news
  • Top News
  • देश
  • विचार

गंतव्य स्थल से आगे का पर्यटन: भारत की अगली बड़ी छलांग साझेदारी पर क्यों आधारित होनी चाहिए

Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • Latest
  • Popular
  • Trending
  • Delhi Wholesale Markets
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • बिज़नेस
    • विचार

    आंदोलनजीवी राजनीति का हिंदू अर्थव्यवस्था के विरुद्ध षड्यंत्र

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • Nazia Elahi Khan on Rahul Gandhi
    • Top News
    • देश

    नाजिया इलाही खान ने CJI को पत्र लिखकर की राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई की मांग

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • India Tourism Strategy 2026
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • देश
    • विचार

    गंतव्य स्थल से आगे का पर्यटन: भारत की अगली बड़ी छलांग साझेदारी पर क्यों आधारित होनी चाहिए

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • Vidya Bharti 37th National Kho Kho Competition
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • प्रयागराज

    विद्या भारती 37वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भानु प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीती ट्रॉफी

    Raghvendra Mishra October 12, 2026
  • Brij Bhushan Sharan Singh
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • देश
    • विचार

    राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा वार, बोले- चुनाव आयोग को निशाना बनाने की पुरानी आदत है

    Raghvendra Mishra October 12, 2026
  • Delhi Wholesale Markets
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • बिज़नेस
    • विचार

    आंदोलनजीवी राजनीति का हिंदू अर्थव्यवस्था के विरुद्ध षड्यंत्र

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • Nazia Elahi Khan on Rahul Gandhi
    • Top News
    • देश

    नाजिया इलाही खान ने CJI को पत्र लिखकर की राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई की मांग

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • Vidya Bharti 37th National Kho Kho Competition
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • प्रयागराज

    विद्या भारती 37वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भानु प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीती ट्रॉफी

    Raghvendra Mishra October 12, 2026
  • India Tourism Strategy 2026
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • देश
    • विचार

    गंतव्य स्थल से आगे का पर्यटन: भारत की अगली बड़ी छलांग साझेदारी पर क्यों आधारित होनी चाहिए

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • Brij Bhushan Sharan Singh
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • देश
    • विचार

    राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा वार, बोले- चुनाव आयोग को निशाना बनाने की पुरानी आदत है

    Raghvendra Mishra October 12, 2026
  • Delhi Wholesale Markets
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • बिज़नेस
    • विचार

    आंदोलनजीवी राजनीति का हिंदू अर्थव्यवस्था के विरुद्ध षड्यंत्र

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • Nazia Elahi Khan on Rahul Gandhi
    • Top News
    • देश

    नाजिया इलाही खान ने CJI को पत्र लिखकर की राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई की मांग

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • India Tourism Strategy 2026
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • देश
    • विचार

    गंतव्य स्थल से आगे का पर्यटन: भारत की अगली बड़ी छलांग साझेदारी पर क्यों आधारित होनी चाहिए

    Raghvendra Mishra October 13, 2026
  • Vidya Bharti 37th National Kho Kho Competition
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • प्रयागराज

    विद्या भारती 37वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भानु प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीती ट्रॉफी

    Raghvendra Mishra October 12, 2026
  • Brij Bhushan Sharan Singh
    • Blog
    • special news
    • Top News
    • देश
    • विचार

    राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा वार, बोले- चुनाव आयोग को निशाना बनाने की पुरानी आदत है

    Raghvendra Mishra October 12, 2026

Trending: देश | विदेश | राज्य | खेल | लाइफ़स्टाइल More: विचार | साहित्य |कहानी | बस्ती

News Chuski: About Us | Contact Us | 

Copyright © All rights reserved.

Website Developed by: Arya Media Creations