नोरा फतेही तैमूर अली खान से करना चाहती हैं शादी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान के बेटे तैमूर जब से पैदा हुए हैं तब से वह लाइमलाइट रहते हैं। वह जन्म से ही फोटोग्राफर्स की पसंद रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं फोटोग्राफर्स उन्हें घेर लेते हैं। तैमूर को देखते ही लोग उनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) से शादी करने की इच्छा जता दी। नोरा ने यह इच्छा एक चैट शो ‘What Women Want’ में बात करते हुए जताई। उन्होंने कहा जब तैमूर अली खान बड़े हो जाएंगे तब वह उनसे शादी करना चाहेंगी। नोरा के इस प्रस्ताव पर तैमूर की मां करीना कपूर (Kareena Kapoor) हैरान हो गयी और हंसते हुए कहा-‘अभी तो वह 4 साल का ही है। मुझे लगता है कि अभी तो लंबा वक्त है।’ इस पर नोरा फतेही ने कहा कि कोई बात नहीं, ‘मैं इंतजार करूंगी।’ करीना ने नोरा से कहा वह और उनके पति सैफ अली खान उनके डांस मूव के दीवाने हैं।’

स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) जन्म से ही फोटोग्राफर्स की पसंद रहे हैं, लेकिन अब तैमूर फोटोग्राफर्स के घेरने पर रिएक्ट भी करने लगे हैं। उनका यह रिएक्शन हाल ही में देखने को मिला जब वह अपनी मां के साथ कहीं जा रहे और फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया तब तैमूर ने कहा था कि नो फोटोज, नो फोटोज। वहीं, क्रिसमस के मौके पर तो वह तस्वीर क्लिक कराने के लिए मास्क उतारते नजर आए थे और खुशी से फोटो खिंचवाई थी। फिलहाल करीना कपूर (Kareena Kapoor) दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने बेटे विवान को गिफ्ट की महंगी कार, यहां जानें हकीकत

अकसर वह बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब बात करें नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की तो वह अभिषेक दुधैया की मूवी ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1971 की भारत-पाक जंग पर आधारित है। इस फिल्म में उन्हें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर और एमि विर्क जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा की यह फिल्म रिलीज होने से पहले घिरी विवादों में, लगा ये आरोप

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...