नई दिल्ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यह दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैगजीन की जमकर निंदा की। उन्होंने लिखा-‘विश्वसनीय मैगजीन’ लेकिन बहुत ही खराब रिसर्च करके लिखा गए ‘आर्टिकल’।’ हालंकि उन्होंने मैगजीन का नाम नहीं लिखा।


दरअसल हाल ही में एक मैगजीन में खबर छपी थी की राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने अपने बेटे वियान को लैम्बोर्गिनी कार खरीद कर गिफ्ट की है। इसी खबर पर अपना रिएक्शन देते हुए राज कुंद्रा ने मैगजीन की निंदा की है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर मैगजीन का लिंक शेयर करते हुए लिखा- ‘विश्वसनीय मैगजीन’ लेकिन बहुत ही खराब रिसर्च करके लिखा गया ‘आर्टिकल’। कृपया इस बात उल्लेख करें कि लैम्बो एक टॉय लैम्बो कार थी। #फेक न्यूज।” आर्टिकल में बताया गया था कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने बेटे वियान के बर्थडे पर उन्हें यह लग्जरी कार गिफ्ट की थी।

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा की यह फिल्म रिलीज होने से पहले घिरी विवादों में, लगा ये आरोप

बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बेटे वियान की उम्र अभी सिर्फ आठ साल है। उनका जन्म २०१२ में हुआ था इसके बाद शिल्पा ने पिछले साल सेरोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने समीशा रखा है। अब अगर बात शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्कफ्रंट की करें तो वह बहुत जल्द परदे पर वापसी करने वाली हैं। वह 13 साल बाद सब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अभिमन्यु दासानी के साथ लीड रोल में हैं।

इसे भी पढ़ें: वीडियो काल पर मां के सामने रोने लगीं राखी सावंत, पति रितेश के लिए कही यह बात

Spread the news