नई दिल्ली। दुनिया में आज भी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके रहस्या से पर्दा उठाने की लगाता कोशिश जारी है। ऐसे में हम विकास के लाख दंभ भर लें लेकिन अंत में यह मानना पड़ता है कि कुछ तो है, जो वैज्ञानिकों के समझ से भी परे हैं। शायद यही वजह भी है हमारे यह कई राजा—रानियों के किस्से भी उनकी रहस्यमयी जीवन को लेकर काफी प्रचलित है। ऐसी ही कहानी मिस्र की एक रानी क्लियोपेट्रा (Queen Of Egypt Cleopatra) के बारे में है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वह अपनी सुंदरता (Cleopatra Beauty) को बरकरार रखने के लिए वे 700 गधी के दूध (Donkey Milk) से नहाती थी। इन रानी के बारे में कई बातें काफी प्रचलित हैं। इन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी (Most Beautiful Queen) होने के साथ—साथ रहस्यमयी रानी भी माना जाता है। बताया जाता है कि उनके पास ज्ञान (Knowledge) का भंडार भी था।

रानी का ब्यूटी सीक्रेट

मौजूदा प्रमाणों के मुताबिक मिस्र की शासक रहीं रानी क्लियोपेट्रा (Queen Of Egypt Cleopatra) के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी सुंदरता को कभी खोना नहीं चाहती थीं, इसके लिए वह 700 गधी के दूध से नहाती थीं। रानी क्लियोपेट्रा 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र की महारानी रहीं। उस समय रानी क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे अमीर और खूबसूरत महारानी के नाम से जाना जाता था। इतना ही नहीं रानी क्लियोपेट्रा नाम इतिहास (History) में एक ऐसी शख्सियत के रूप में दर्ज है, जो अनेक रहस्यों से भरी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Woman ने स्टेज पर बच्चे के साथ की गंदी हरकत, देखें वायरल वीडियो

5 भाषाओं का था ज्ञान

रानी क्लियोपेट्रा इतनी सुंदर थीं कि उनके सामने कई राजाओं के साथ ही सैन्य अधिकारी का भी मन विचलित हो जाता था, वे उनकी सुंदरता के जाल में फंस जाते थे। अपनी खूबसूरती के बदौलत वह राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपने जाल में फंसाती थीं तथा उनसे अपने सारे काम निकलवा लेती थीं। इसी के साथ यह भी कहा जाता है कि रानी के सैकड़ों पुरुषों से शारीरिक संबंध थे। बताया जाता है रानी क्लियोपेट्रा को दुनिया की 5 भाषाओं का ज्ञान था। इस खूबी के चलते वह बहुत जल्द ही किसी से भी जुड़ जाती थीं और उसके सारे राज जान जाती थीं।

इसे भी पढ़ें: Riya Sen ने हॉट बिकिनी बरपाया कहर, तस्वीरों को देखकर दीवाने हुए फैंस

Spread the news