बस्ती: नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिका हाल में नपा अध्यक्ष रूपम मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों ने वार्ड से सम्बन्धित जनहित के समस्याओं से पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया।

बोर्ड बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए सभी वार्डों में अलाव, कम्बल व रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया है तथा यह कहा गया है कि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। शासन के निर्देश पर सभी वार्डों में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए गए हैं।

Municipal Council Board

पूरे नगर पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था करायी गयी है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका को सभी संसाधन दोनों सरकारों द्वारा उपलब्ध करायी गई है, जिससे स्वस्थ बस्ती, सुन्दर बस्ती का सपना साकार हो रहा है तथा प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में कई जगहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर को महानगर का दर्जा, मेट्रो का रास्ता आसान

अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव पास किये गये हैं उसका पालन समय रहते करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर वासियों द्वारा जाम की समस्या पर प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसपर जल्द ही पालिका प्रशासन द्वारा स्थायी हल निकाला जायेगा।

Municipal Council Board

बोर्ड बैठक में प्रमुख रूप सें अधिकारीगण-अवर अभियंता रामाचरण शुक्ला, अवर अभियंता (जल) अर्चना कुमारी, प्रकाश निरीक्षक अमित शुक्ला, कर निर्धारण मो. दानिश, सफाई इं. दिनेश वर्मा, लिपिक गिरीश सिंह, वेद प्रकाश, इसके साथ ही साथ बोर्ड बैठक के दौरान सभासदगण- कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘सोनू’, चुनमुन लाल, परमेश्वर शुक्ला उर्फ ‘पप्पू’, डब्लू सोनकर, मो. कमरूलहुदा, मो. सिद्दीक, मो. इद्रीस, विशाल शुक्ला, दिनेश गुप्ता, प्रमोद कन्नौजिया, मो. अहमद ‘सज्जू’, माया देवी, शान्ति देवी, मीरा राय, पूनम श्रीवास्तव, निशान्त बानों, पूनम शुक्ला, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अब्दुल अजीज, मंजू श्रीवास्तव, कन्हैया चैधरी, ममता, दीप आनन्द ‘नवीन’, ताड़कनाथ जायसवाल, अतुल सिंह, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, कन्हैया लाल, इन्द्रावती सोनकर, अश्वनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के चक्कर में हुई थी हत्या

Spread the news