लखनऊ। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर -द्वितीय कैम्पस (CMS, Gomti Nagar) की मेधावी छात्रा साक्षी चौधरी को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science & Technology) द्वारा चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सीएमएस छात्रा साक्षी ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेघा का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।
सीएमएस छात्रा साक्षी को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि साक्षी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस होनहार छात्रा के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एच. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
नोट:अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...