मिल्‍खा सिंह की पत्‍नी निर्मल मिल्‍खा सिंह का कोराेना से निधन

चंडीगढ़: कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार भले ही थमती नजर आ रही हो, पर यह जाते-जाते भी गहरा जख्म देने से बाज नहीं आ रहा है। कोरोना के संक्रमण के चलते उड़न सिख मिल्खा सिंह की धर्मपत्‍नी निर्मल मिल्‍खा सिंह का आज निधन हो गया है। वह मोलाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बता दें कि निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की कप्‍तान भी रह चुकी थीं। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्‍कार रविवार शाम को ही कर दिया गया। वहीं इसी अस्‍पताल में मिल्‍खा सिंह भी भर्ती हैं और उनकी हालत में काफी सुधार है।

जानकारी के मुताबिक पद्मश्री मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्‍खा 85 वर्ष की थीं। उन्‍होंने फोर्टिस हॉस्पिटल में रविवार शाम अंतिम सांस ली। वह कोरोना संक्रमण से ग्रसित थीं। उनका आक्सीजन का लेवल लगातार कम होने की वजह से परिवार ने उन्हें 26 मई को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया था। 30 मई को तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नार्मल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन उनकी हालत में सुधार होने की जगह मेडिकल आक्सीजन की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: 28 दिन में लगेगी Covishield की दूसरी डोज, केंद्र ने जारी की गाइडलाइन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...