MCU के अभिषेक पाण्डेय ने बनाया मोबाइल एप मास्टर प्रिंटपैक, IARC ने भी दी प्रमाणन
भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी (NMT) विभाग के नाम एक और शैक्षणिक उपलब्धि जुड़ गई है। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक पांडेय द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया विशेष शैक्षणिक मोबाइल एप्लिकेशन ‘मास्टर प्रिंटपैक’ (Master Printpack) आधिकारिक तौर पर गूगल प्ले स्टोर पर लाइव हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी और विभागाध्यक्ष डॉ. पी. शशिकला के मार्गदर्शन में तैयार इस ऐप को इंटरनेशनल एज रेटिंग कोएलिशन (IARC) द्वारा भी प्रमाणित कर दिया गया है।
प्रिंटिंग और पैकेजिंग तकनीक के लिए अनूठा डिजिटल प्लेटफॉर्म
यह मोबाइल एप्लिकेशन देश भर में प्रिंटिंग, पैकेजिंग, स्मार्ट पैकेजिंग और सस्टेनेबल इंक टेस्टिंग जैसे विषयों से जुड़े विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक व्यापक एजुकेशनल यूटिलिटी और बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। यह ऐप खासतौर पर प्रिंट और पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के छात्रों को उनके तकनीकी ज्ञान को परखने और निखारने का एक डिजिटल मंच प्रदान करता है।
401 एक्सपर्ट-क्यूरेटेड एमसीक्यू, रैंडम शफलिंग के साथ
ऐप में प्रिंटिंग तकनीक, स्पेक्ट्रोडेन्सिटोमेट्री, पैकेजिंग रीडिजाइन और औद्योगिक मानकों पर आधारित 401 चुनिंदा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) का डेटाबेस शामिल है, जो रैंडम शफलिंग लॉजिक के साथ काम करता है। इससे छात्रों को हर बार नए और चुनौतीपूर्ण प्रश्नों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी तैयारी मजबूत होती है।
लाइव ग्लोबल लीडरबोर्ड और हरमेटिक डेटा सील व्यवस्था
इस ऐप की सबसे खास विशेषता लाइव ग्लोबल लीडरबोर्ड है, जहां विद्यार्थी अपनी तकनीकी दक्षता को परखने के लिए रीयल-टाइम में एक-दूसरे के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। वहीं, डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भी कड़े मानकों का पालन किया गया है। इसमें विद्यार्थियों की ईमेल आईडी को पूरी तरह सुरक्षित रखकर केवल डिस्प्ले नेम प्रदर्शित करने की आधुनिक ‘हरमेटिक डेटा सील’ व्यवस्था की गई है।
गूगल एडमोब इंटीग्रेशन, ऐप का संचालन और अपग्रेडेशन होगा जारी
ऐप के सतत संचालन और भविष्य के तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए इसे व्यावसायिक विज्ञापन प्रणाली गूगल एडमोब (AdMob) से भी जोड़ा गया है। इससे ऐप को लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के चलाया जा सकेगा और इसमें नियमित अपडेट भी आते रहेंगे।
90 दिन की मेहनत और 27 छात्रों का क्लोज्ड टेस्टिंग ऑडिट
बता दें कि इस ऐप को प्ले स्टोर पर जारी करने से पहले लगभग 90 दिनों तक कड़ी मेहनत की गई। साथ ही, न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग के बी.टेक प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग के 27 छात्र-छात्राओं और विभाग के फैकल्टी सदस्यों की एक टीम द्वारा 14 दिनों का ‘क्लोज्ड टेस्टिंग’ (Closed Testing) ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान मिले फीडबैक के आधार पर ऐप के यूजर इंटरफेस (यूआई) और प्राइवेसी फीचर्स को पूरी तरह से रिफाइन किया गया।
इसे भी पढ़ें: नीट छात्रा से 16 दिनों तक बंधक बनाकर दरिंदगी
देश का पहला विशिष्ट शैक्षणिक प्रिंटिंग और पैकेजिंग ऐप
वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर प्रिंटिंग और पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े जो भी ऐप्स उपलब्ध हैं, वे या तो केवल औद्योगिक प्रदर्शनियों की जानकारी देने तक सीमित हैं या बेहद सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। ‘मास्टर प्रिंटपैक’ देश का पहला ऐसा शैक्षणिक और मूल्यांकन (अकादमिक इवैल्यूएशन) ऐप है, जिसमें स्पेक्ट्रोडेन्सिटोमेट्री, सस्टेनेबल इंक टेस्टिंग और आधुनिक पैकेजिंग डिजाइन जैसे जटिल औद्योगिक विषयों पर आधारित 401 प्रश्नों का गहन डेटाबेस और छात्रों की रीयल-टाइम रैंकिंग के लिए लाइव लीडरबोर्ड की व्यवस्था है। यह अनूठा संगम इसे अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाता है।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ में पांच दिवसीय अभिव्यक्ति प्रदर्शिनी का उद्घाटन
