कानपुर। आसमान साफ रहा तो अप्रैल माह में चांद के करीब तीन ग्रह दिखाई देंगे। ग्रहों का यह खेल पूरे माह देख पाएंगे। शुक्र ग्रह को पार करते हुए चांद फिर मंगल के पास चला जाएगा। मंगल ग्रह चांद के नीचे की ओर आधी रात में दिखाई देगा। इन तीन ग्रहों के साथ दिखने के अलावा भी आकाश में इस महीने बुध ग्रह भी ऊंचाई पर बैठा दिखाई देगा। यह जानकारी गुरुवार को मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन. सुनील पांडेय ने दी।

वैज्ञानिक सुनील पांडेय ने बताया कि हम धरती से जब भी आसमान की ओर देखते हैं तो सुंदर सा चांद और अलग-अलग बिखरे हुए तारे दिखाई देते हैं। ये तारे भी अपनी जगह बदलते रहते हैं। तब हमें कुछ अलग सा नज़ारा दिखाई देता है। बीते कुछ समय से ग्रहों की ऐसी ही परेड चल रही है। इसके लिए कुछ खास तारीखें वैज्ञानिक बताते हैं, ताकि हमसे यह मौका छूट न जाए।हालांकि इस बार अप्रैल के पूरे महीने में आसमान में ग्रहों का यह खेल देखा जा सकेगा।

इस तरह होगा नजारा

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि यदि इस महींने में आसमान साफ रहा, तो आपको चांद के साथ मंगल, शुक्र और शनि ग्रह दिखाई देंगे। मंगल, शुक्र और शनि ग्रह अपने ऑर्बिट से सूर्य का चक्कर लगाते हुए खिसककर चांद के नज़दीक आने वाले हैं। 15 और 16 अप्रैल को आधा चांद, शनि ग्रह के साथ उगेगा। यह नज़ारा दक्षिण पूर्व की ओर सूर्योदय से पहले अस्त हो जाएगा। चांद आगे खिसककर धरती से सबसे चमकदार दिखने वाले शुक्र ग्रह के पास जाएगा। चांद और शुक्र एक बार फिर से 23 अप्रैल को साथ दिखेंगे। तब शुक्र ग्रह तो वैसे ही चमकेगा लेकिन चांद आधे से भी कम होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

उन्होंने बताया कि शुक्र ग्रह को पार करते हुए चांद फिर मंगल के पास चला जाएगा। मंगल ग्रह चांद के नीचे की ओर आधी रात में दिखाई देगा। इन तीन ग्रहों के साथ दिखने के अलावा भी आकाश में इस महीने बुध ग्रह भी ऊंचाई पर बैठा दिखाई देगा। यह सोलर सिस्टम का सबसे तेज़ चलने वाला ग्रह है। यह 11 अप्रैल से अगले तीन हफ्ते तक दिखेगा। यह साल का वह वक्त होगा, जब बुध ग्रह सबसे स्पष्ट दिखाई देता है। सूर्य के बेहद नज़दीक होने की वजह से बुध ग्रह कम ही आकाश में दिखता है।

Spread the news