Lucknow News: प्रदेश में लगातार जारी बारिश की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ने लगी हैं। राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बीच एक दीवार गिरने से मलबे के चपेट में आए 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में शिकार हुए लोग दिलकुशा के आर्मी इलाके में क्वार्टर्स के निर्माण के लिए लखनऊ आए थे। ये सभी मजदूर थे। निर्माण कार्य करीब दो महीने पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर दिलकुशा के इस इलाके में अवैध तरीके से रह रहे थे। मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज के भी निर्देश दिए हैं।

Lucknow News

अवैध ढंग से रह रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से 9 शवों को निकाल लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ के डीएम ने बताया कि घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। बता दें कि बुधवार से लखनऊ में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसी दौरान गुरुवार रात में यह दीवार गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आर्मी के राहत दल ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी शवों को निकाल लिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी समेत सभी गिरफ्तार

घटनास्थल पर पहुंचे नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अवैध ढंग से रह रहे मजदूरों को कुछ समय पहले यहां से हटाया गया था, लेकिन वे दोबारा से यहां आकर रहने लगे। उन्होंने बताया कि यह कैंट का एरिया है और यहां काम दो महीने पहले ही पूरा हो चुका था। लेकिन यहां काम में लगे मजदूर अवैध ढंग से झोपड़ियां डालकर रहने लगे। लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि हादसे के समय झोपड़ियों में कुल 11 लोग मौजूद थे, जिनमें से 9 की दु:खद मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। डीएम ने बताया कि मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है।

इसे भी पढ़ें: हत्या के मामले में पूर्व विधायक समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास

Spread the news