Lucknow Inspector Murder Case: पीएसी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह हत्याकांड (Inspector Satish Kumar Singh Murder Case) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सतीश कुमार सिंह की पत्नी भावना सिंह और साले देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, इंस्पेक्टर की पत्नी भावना ने हत्या की साजिश रची थी और इस साजिश को अंजाम उसके भाई देवेंद्र ने दिया था। इंस्पेक्टर की हत्या की वजह अवैध संबंध और पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। इसके अलावा भी कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जो पुलिस अधिकारियों को हैरान कर दिया। बता दें कि राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर थाना क्षेत्र के मानसनगर में पीएसी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

सतीश घर पर लाते थे महिलाएं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की करीबी महिला और उसके दलाल से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सतीश के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे और वह अक्सर घर पर महिलाएं लाते थे। इसी वजह से पत्नी भावना से झगड़ा भी होता था। सतीश घर पर एक बार महिला के साथ उसके दलाल को भी ले आए थे और उसे अपनी पत्नी के कमरे में भी भेजना चाहते थे।

तांत्रिक का चक्कर

दावा किया जा रहा है कि सतीश कुमार सिंह का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध थे और तांत्रिक के वह सहारे खजाना पाने का भी प्रयास कर रहे थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि फतेहपुर के तांत्रिक के कहने पर सतीश एक ऐसी अविवाहित लड़की की तलाश में थे, जिसके शरीर पर कोई दाग न हो और कोई निशान न हो। सतीश ने अपनी इस तलाश का जिक्र अपनी बेटी के सामने पत्नी से भी किया था। सतीश की तलाश भी पूरी हो गई थी। ऐसी ही एक लड़की को लेकर वो एक रात के लिए अपने घर पर भी आए थे। तांत्रिक ने सतीश को बताया था कि ऐसी लड़की की मदद से गड़ा खजाना मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: साले ने की थी PAC इंस्पेक्टर की हत्या

पत्नी और साला गिरफ्तार

इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की इन्हीं सब कथित हरकतों की वजह से भावना तंग आ चुकी थी। भावना ने भाई देवेंद्र के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। दीपावली की रात तय प्लान के तहत भावना पति और बेटी के साथ घर लौटी। जहां घर के बाहर पहले से मौजूद देवेंद्र ने ताबड़तोड़ गोली मारकर सतीश की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: युवक ने खुद के लिए मांगा Bharat Ratna

Spread the news