IAS Abhishek Singh: उत्तर प्रदेश के चर्चित और विवादित रहे आईएएस अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) को लेकर अब नई जानकारी सामने आ रही है। चर्चा है कि वह एक्टिंग के साथ राजनीति में भी दांव आजमाएंगे। माना जा रहा है आईएएस अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) लोकसभा चुनाव 2024 में दांव आजमा सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल जिस तरह से चर्चा हो रही है, उससे समझा जा सकता है कि बिना आग के धुंआ नहीं उठता। उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) का इस्तीफा केंद्र सरकार को भेज दिया है। बता दें कि अभिषेक सिंह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

लंबे समय से बिना किसी सूचना के गैरहाजिरी रहने की वजह से फरवरी 2023 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। पिछले महीने उन्होंने उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग को अपना इस्तीफा भेजा था। अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। वह चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) के पति हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में बांदा की जिलाधिकारी हैं। अभिषेक सिंह का शुरू से ही एक्टिंग से लगाव था। वह कई फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं। इन दिनों एक्टर सनी लियानी (Sunny Leone) के साथ वह खुद का एल्बम शूट कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह पिछले दिनों सनी लियोनी (Sunny Leone) के साथ वाराणसी भी गए थे। चर्चा है कि अभिषेक सिंह वाराणसी लोकसभा सीट से 2024 का चुनाव लड़ सकते हैं।

IAS Abhishek Singh

फिल्मों और गानों के शौकीन हैं अभिषेक (IAS Abhishek Singh)

गौरतलब है कि दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) वर्ष 2011 में आईएएस अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) से यूपी कैडर में आ गईं। दुर्गा शक्ति नागपाल की नियुक्ति पंजाब कैडर में हुई थी और उनकी पहली पोस्टिंग मोहाली में हुआ था। बहुत कम ही समय में दुर्गा शक्ति नागपाल के नाम की हनक खनन माफियाओं में दिखने लगी। मोहाली लैंड स्कैम का खुलासा कर उन्होंने माफियाओं की कमर तोड़ दी। दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) के दमदार कॅरियर पर जल्द ही उनकी बायोपिक आने वाली है। एक तरफ दुर्गा शक्ति नागपाल पर फिल्म बन रही है, तो वही दूसरी तरफ उनके IAS अभिषेक सिंह को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि अभिषेक फिल्मों और गानों के शौकीन हैं।

गुजरात चुनाव के दौरान लीक की थी सूचना

बता दें कि मशहूर सिंगर बी-प्राक का गाना दिल तोड़ कर हंसती हो मेरा… गाने में एक्टिंग IAS अभिषेक सिंह ने ही की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि वह बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुजरात चुनाव के समय अभिषेक सिंह को प्रेक्षक बनाया गया था। लेकिन उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पर लीक कर दी। इसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए हटा दिया गया था। चुनाव संपन्न हुए तीन महीने बीत गए और इस दौरान अभिषेक सिंह बिना किसी सूचना के गायब चल रहे थे। ऐसे में उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

रील बनाने को लेकर बने रहते हैं चर्चा में

मजे की बात यह है कि आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल एक तरफ जहां अपनी कर्तव्यनिष्ठा को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, तो वहीं उनके पति अभिषेक सिंह रील बनाने व लापरवाही को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी कैडर के IAS अभिषेक सिंह को तीन साल के लिए 2015 में डेप्युटेशन पर दिल्ली सरकार में भेजा गया था। वर्ष 2018 में 2 साल के लिए उनका डेप्युटेशन पीरियड बढ़ा दिया गया था। इसके बाद अभिषेक सिंह मेडिकल लीव पर चले गए। अभिषेक को बाद में अपने होम कैडर भेज दिया गया, जहां पर उन्होंने जॉइनिंग में देरी की। जॉइनिंग में देरी पर उनसे जवाब मांगा गया, लेकिन IAS अभिषेक की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी के संग रोमांस करते दिखेंगे अभिषेक सिंह

इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी को देख ड्यूटी भूले दरोगा, सेल्फी लेने की तस्वीर वायरल

Spread the news