Lok Sabha Elections 2024: अनाप-शनाप बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनावी रैली के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शादी के सवाल पर जल्द ही इस बंधन में बंधने की बात कही है। दरअसल, यूपी के रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) यहां प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को रायबरेली में रैली की। इसी बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से सवाल किया गया कि वह शादी कब तक करेंगे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि लगता है अब जल्द शादी करनी पड़ेगी। बता दें इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी साथ में मौजूद थीं।

बहन प्रियंका पर भारी पड़े राहुल

गौरतलब है कि कांग्रेस में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की चर्चा उनके बयानों और शादी को लेकर अक्सर होती रहती हैं। हालांकि वर्तमान में वह मात्र एक कांग्रेस सांसद हैं, बावजूद इसके पार्टी में सारे फैसले उनकी सहमति से ही लिये जाते हैं। कांग्रेस की चरणवंदना करने वाले पत्रकार भी पार्टी पदाधिकारियों से ज्यादा राहुल गांधी को ही तरजीह देते हैं। यही वजह है रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल के सामने गायब नजर आ रही हैं। वह भाई राहुल गांधी का प्रचार तो कर रही हैं, लेकिन चर्चा से गायब हैं। फिलहाल चुनाव के दौरान राहुल गांधी की शादी की चर्चा आम हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी राहुल गांधी की शादी की बात उछली थी, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद चर्चा भी खत्म हो गई।

Lok Sabha Elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शादी को लेकर राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। हालांकि इस बार चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने जल्द शादी करने की बात कहकर नया संकेत दिया है। क्योंकि माना जा रहा है कि शादी की बात से रायबरेली में राहुल गांधी को सहानुभूति मिल जाए। क्योंकि पिछले लोकसभा में अपनी परंपरागत अमेठी सीट हारने वाले राहुल गांधी इस बार अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव मैदान में हैं। राहुल गांधी को रायबरेली में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नेहरू का राष्ट्रवाद और अमेरिकी लेखक

बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी रायबरेली में घर घर जाकर चुनाव अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वह जनता से माता-पिता व दादी का जिक्र करके सहानुभूति हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को रायबरेली में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह यहां से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने अपनी मां से कहा कि मैंने एक वीडियो में कहा था कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

इसे भी पढ़ें: भारत में बिकता है धर्म

Spread the news