Social Justice: उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के बीच तीखी बहस होती रही है। सदन से लेकर सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तकरार के मामले किसी से छिपा नहीं है। समाजिक न्याय (Social Justice) के मुद्दे पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की तरफ से किए गए ट्वीट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने तीखा कटाक्ष किया है। केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अखिलेश यादव की ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सामाजिक न्याय (Social Justice) के नाम पर केवल अपना परिवार साधने का चतुर नाम है समाजवादी पार्टी। सपा बहादुर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के मुख्यमंत्री रहते उनका पूरा कुनबा ही सत्ता की किसी न किसी कुर्सी से चिपका था। समाजिक न्याय (Social Justice) की मलाई खुद के परिवार ने उड़ाई। उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री के इस पोस्ट को अखिलेश यादव के उस पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है, जो उन्होंने ट्विटर पर लिखा था। बता दें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लिखा था- ‘सामाजिक न्याय’ एक आंदोलन है, इसमें हाथ-से-हाथ मिलाकर साथ चलना है। इसमें जितने लोग जुड़ते जाएँगे, ये आंदोलन उतना ही सशक्त होगा और उतनी ही जल्दी अपने मक़सद में कामयाब होगा।

अखिलेश वीपी सिंह की प्रतिमा के अनावरण में हुए शामिल

गौरतलब है कि इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को ही एक्स पर सपा अध्यक्ष पर पलटवार किया था। उन्होंने लिखा ट्वीट करते हुए लिखा था- पिछड़ों को 27 फ़ीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक काम पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने किया था। लेकिन उनको अधिकार देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। तमिलनाडु में विश्वनाथ की मूर्ति अनावरण में शामिल होकर अखिलेश यादव पिछड़ों को गुमराह नहीं कर सकते।

बता दें कि सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चेन्नई में थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री स्टालिन की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वीपी सिंह की प्रतिमा के अनावरण से लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश गया है।

इसे भी पढ़ें: चिन्याली सौड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जाएंगे मजदूर

इसे भी पढ़ें: तुष्टिकरण की नीति पर बिहार सरकार

Spread the news