ईरानी महिला फिल्म ‘शोले’ की बसंती बन इस गाने पर लगाए ठुमके, वायरल हो रहा वीडियो

पुरानी फिल्मों की बात ही कुछ अलग है। उसके कैरेक्टर, डॉयलाग और स्टोरी कालजयी हो गई हैं। तभी तो पुरानी फिल्मों के डॉयलाग आज भी धड़ल्ले से बोलते सुने जाते हैं। ऐसी ही फिल्मों में ‘शोले’ का नाम शुमार है। इस बार को जितनी बार भी देखा जाए, मन नहीं ऊब सकता। हिंदी सिनेमा की यह ऐसी मूवी है जो अपने समय में सिनेमा हाल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के सभी डॉयलाग यादगार है। शोले फिल्म से जुड़े एक गाने के सीन पर बना एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ईरानी महिला शोले फिल्म के गाने ‘जब तक है जां’ पर डांस करती देखी जा रही है। इतना ही नहीं इसके लिए पूरी तरह से फिल्मी शीन रीक्रिएट किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति ‘वीरू’ की तरह बंधा हुआ दिखने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि शेरी नाम की एक महिला ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा किया है। यह वीडियो तीन पार्ट में डाला गया है, जिसमें हरे रंग की साड़ी पहने ईरानी महिला बसंती की भूमिका में दिखाई दे रही है। बैकग्राउंड में एक आदमी गब्बर की भूमिका में दिख रहा है। जबकि दरवाजे से बंधा एक और आदमी वीरू के रोल में नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त लड़खड़ा कर गिरे जो बाइडेन, वीडियो हुआ वायरल

पूरा वीडियो काफी मजेदार है, क्योंकि इसमें शोले फिल्म के गाने की पूरी नकल करने की कोशिश की गई। फर्क सिर्फ इतना है बसंती पहाड़ी गुफाओं में गब्बर के सामने नाची थीं और यहां बसंती किसी बेहतरीन होटल में नजर आ रही हैं। वहीं शोले की तरह इसमें भी नाचने वाली जगह पर कांच तोड़ा गया है। खैर यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो कहां सूट हुआ इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाइ्र है। लेकिन देखने से लगता है कि कहीं प्राइवेट पार्टी में इंज्वाय करते हुए लोगों ने इसे सूट किया है।

इसे भी पढ़ें: चांद होटल में आटे में थूक कर रोटी बनाते थे इब्राहिम और अनवर, वीडियो वायरल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...