Women’s World Cup : मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम (India Women’s Team) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने तीन विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम (India Women’s Team) महिला क्रिकेट विश्व कप (Women’s World Cup) से बाहर हो गई है। करो या मरो के मुकाबले में भारत महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 274 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीका टीम ने 7 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

आखिरी लीग मुकाबले की समाप्ति के बाद अब महिला विश्व कप 2022 (Women’s World Cup 2022) के चार सेमीफाइनलिस्ट भी तय हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि भारतीय टीम के हारने के बाद इंग्लैंड व वेस्टइंडीज की टीम भी नॉकआउट में पहुंच गई है।

यह भी पढ़े- इस कारण के चलते धोनी ने छोड़ी कप्तानी

आखिरी ओवर का रोमांच
दक्षिण अफ्रीका टीम (South Africa Team) को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 7 रन बनाने थे। भारतीय महिला टीम (India Women’s Team) की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को सौंपी। दीप्ति (Deepti) ने आखिरी ओवर की बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने शुरुआती 4 गेंदों पर सिर्फ 4 रन दिए। इस दौरान अफ्रीका खिलाड़ी रन आउट भी हो गईं। दीप्ति (Deepti) की पांचवीं गेंद को अफ्रीकी खिलाड़ी मिग्नोन डू प्रिया (Mignon Du Preez) ने स्टेप आउट कर लॉन्ग ऑन पर तेज शाॅट खेला, जिसे हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने आसानी से लपक लिया। अफ्रीकी खिलाड़ी डू प्रिया (Mignon Du Preez) पैवेलियन की ओर जाने लगी थी। तभी मैदानी अंपायर ने नो बाॅल (No Ball) चेक करने के लिए तीसरे अंपायर का रूख किया और तीसरे अंपायर ने डू प्रिया ((Mignon Du Preez) जिस गेंद पर आउट हुई उसे नो बाॅल करार दिया। भारतीय खिलाड़ी जो प्रिया के आउट होने को celebrate कर रहे थे वह मायूस हो गये। अब दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को आखिरी 2 गेदों पर 2 रनों की दरकरार थी, जिसे उसने आसानी के साथ बना लिया। अफ्रीका खिलाड़ी प्रिया 52 रन बनाकर नाॅट आउट रही। इस तरह भारतीय महिला टीम का महिला क्रिकेट विश्व कप (Women’s World Cup) के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

बुमराह की दिलाई याद

दीप्ति शर्मा की नो बाॅल ने 2017 चैपियंस ट्राफी (Champion Trophy) में बुमराह (Bumrah) द्वारा फेकी नो बाॅल (No Ball) की याद दिला दी। जब बुमराह की नो बाॅल के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर जमान को जीवनदान मिला था। जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने शतकीय पारी खेली थी जिसके चलते भारत को टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा था।

Spread the news