Dhoni CSK Captaincy: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के आगाज से पहले एम एस धोनी (M S Dhoni) ने एक चौकाने वाला फैसला लेते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ने (Dhoni left CSK captaincy) का फैसला ले लिया। अब चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कमान टीम के आलराउंडर खिलाड़ी रवीन्द्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) के हाथों में होगी। धोनी (Dhoni) के इस फैसले की जानकारी चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने दी। धोनी ने अचानक CSK की कप्तानी छोड़ने का फैसला लेकर अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। अब धोनी के फैंस (Dhoni Fans) यह जानना चाहते है कि आखिर उन्होंने अचानक क्यों सीएसके की कप्तानी छोड़ने (Dhoni left CSK captaincy) का बड़ा फैसला कर लिया।

यह भी पढ़े- Gujarat Titans को लगा बड़ा झटका

धोनी खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल
धोनी के इस निर्णय के बावत (Dhoni decision) CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने बताया कि “यह एक निर्णय है जो उसने CSK के सर्वोत्तम हित को देखते हुए लिया गया है। धोनी जो कुछ भी करते हैं, वह सीएसके के हितों को ध्यान में रखते हैं।” आईपीएल 2022 (IPL 2022) धोनी का आखिरी IPL होगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट यह चाहता है कि धोनी अपने रहते ही एक कप्तान तैयार कर दें।

जड़ेजा कर रहे बेहतर प्रदर्शन
टीम मैनेजमेंट ने बताया कि धोनी चाहते है कि जड़ेजा ही CSK के अगले कप्तान बने। इसके पीछे एक बड़ा कारण जडेजा का ऑलराउंडर होना है। रवींद्र जडेजा 2012 से CSK के साथ हैं। वे आईपीएल में 200 मैच खेल चुके हैं। पिछले 2 साल से जडेजा लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में धोनी के बाद जड़ेजा को कप्तानी मिलना स्वाभाविक ही था।

दो साल से धोनी का प्रदर्शन रहा खराब
पिछले दो सीजन से धोनी का बल्ला खामोश ही रहा था। आईपीएल 2020 (IPL 2020) में धोनी ने 14 पारियों में केवल 200 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2021 (IPL 2021) की 16 पारियों में 16.29 के साधारण औसत से 114 रन बनाए थे। ऐसे में धोनी जड़ेजा को कप्तानी का दायित्व सौंपकर अपना पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर केन्द्रित करना चाहते हैं।

धोनी बनना चाहते हैं CSK का मेंटर
धोनी हमेशा से 4 या 5 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते है लेकिन पिछले सीजन में धोनी 6 और 7 नंबर पर नजर आए थे। इतना ही नहीं धोनी ने जडेजा को भी खुद से पहले बैटिंग के लिए भेजा था। ये साफ दर्शाता है कि वे किस तरह अपनी बल्लेबाजी को लेकर struggle कर रहे है। धोनी का ये आखिरी IPL हो सकता है लेकिन धोनी CSK का साथ नहीं छोड़ेगे बल्कि वे CSK के साथ एक नई भूमिका में दिखाई दे सकते है। धोनी के अनुभव को देखते हुए टीम प्रबंधन धोनी को मेंटर की भूमिका दे सकता है।

सीएसके के सफल कप्तान रहे है धोनी
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) 2020 को छोड़कर हर बार प्लेऑफ में पहुंची। उन्होंने 204 मैचों में चेन्नई की कप्तानी की और 121 में जीते। 82 मुकाबलों में हार मिली। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। उन्होंने टीम को चार बार आईपीएल में चैंपियन बनाया है।

Spread the news