Varanasi News: आईएमए ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, उत्कृष्ट योगदान के लिए कई वरिष्ठ चिकित्सक सम्मानित
Varanasi News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा ने अपना 108 वाँ वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके मुख्य अतिथि डॉ अबुल हसन रहे। डॉ हसन ने कहा कि ये चिकित्सा सेवा के 108 वर्ष बनारस शाखा के लिए हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय हैं। मुख्य अतिथि ने शाखा के गतिविधियों की सराहना की तथा कहा कि शाखा का वक्त बैंक बहुत ही विकसित है तथा पूरे पूर्वांचल के लिए उपयोगी है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय प्रोफेसर डॉ शरद अग्रवाल ने कहा कि मानवता एवं समाजसेवा की मिसाल है बनारस शाखा। उन्होंने नये सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया और कहा कि आईएमए के उद्देश्यों को गतिविधियों को अवगत कराने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ आनंद प्रकाश ने कहा कि बनारस शाखा लगातार दो वर्षों से सबसे ज्यादा सदस्य बना कर सर्वश्रेष्ठ शाखा की उपाधि हासिल किया।
अतिथियों का स्वागत शाखा के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ने किया तथा कहा कि यह सत्र ऐतिहासिक रहा। सचिव रिपोर्ट शाखा के मानद सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया तथा अपने यहाँ चलने वाले सभी प्रकल्पों के बारे में बताया। शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा का यह इतिहास गर्व करने योग्य है।
इसे भी पढ़ें: काशी में 3 से 5 नवंबर तक होगी संस्कृति संसद
इस अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वावों में प्रमुख रूप से डॉ प्रभाकर शुक्ला, डॉ अजीत सैगल ,डॉ पीके तिवारी, डॉ भानुशंकर पाण्डेय,डॉ सीपीके सिन्हा, डॉ आलोक सी भारद्वाज, डॉ अभिषेक चन्द्रा, डॉ मुमताज़ ऑंसारी, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ एके बजोरिसा, डॉ एसपी सिंह, डॉ देवेश पांडेय, डॉ आमीर सम्स, डॉ केपी जयसवाल, डॉ स्मिता चन्द्रा, डॉ पंकज सिंह, डॉ रवि प्रकाश जायसवाल, डॉ संध्या मिश्रा, डॉ विनीता श्रीवास्तव, डॉ हेमन्त गुप्ता, डॉ मिशा जैन, डॉ अविशा इत्यादि रही। कार्यक्रम का संचालन डा विजय गुप्ता ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहयोग डॉ आलोक भारद्वाज, डॉ शालिनी टंडन, डॉ रितु गर्ग का रहा। धन्यवाद ज्ञापन वित्त सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर संस्था के करीब दो हज़ार चिकित्सक उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: सपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: सीएम योगी
